काराकस, 22 जुलाई (एपी) वेनेजुएला ने मंगलवार को तीन लोगों की मौत हंतावायरस संक्रमण से होने की पुष्टि की।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण-पश्चिमी राज्य बारिनास में दो स्वास्थ्य कर्मियों की मौत के मामले में भी हंतावायरस संक्रमण का संदेह है।
हंतावायरस इंसानों में चूहों से फैलने वाली इस बीमारी है।
मंत्रालय ने कहा कि इन दोनों मामलों की जांच चल रही है और उनका संबंध पूर्वी राज्य एंजोआटेगुई में हुई तीन मौतों से नहीं है। एंजोआटेगुई बारिनास से लगभग 655 किलोमीटर दूर है।
मंत्रालय ने एंजोआटेगुई और बारिनास में हुई मौतों को अलग-अलग घटनाएं बताया और कहा इनसे आम लोगों को कोई खतरा नहीं है।
एक राष्ट्रीय पेशेवर समूह ‘वेनेजुएला मेडिकल फेडरेशन’ ने कहा कि एंजोआटेगुई में हुई मौतों का मामला राज्य के दक्षिण में स्थित मिरांडा की ग्रामीण नगर पालिका के एक ही परिवार के लोगों का है।
एपी शफीक सिम्मी
सिम्मी