Jabalpur Crime News: भाजपा नेता से लूट करने वाला पारधी गैंग का एक आरोपी गिरफ्तार, चार अन्य फरार
Jabalpur Crime News: जबलपुर में भाजपा नेता के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पारधी गिरोह के पांच बदमाशों ने इस लूट की वारदात को

Jabalpur Crime News/ Image Credit: IBC24
- जबलपुर में भाजपा नेता के साथ हल लूट का खुलासा।
- पारधी गिरोह ने इस वारदात को अंजाम दिया है।
- पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है चार आरोपी फरार है।
जबलपुर: Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 जून की रात यूपी के भाजपा नेता के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पारधी गिरोह के पांच बदमाशों ने मिलकर इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और बाकी अन्य चार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हुई हैं।
एक आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी
Jabalpur Crime News: मामले की जानकारी देते हुए एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि भाजपा नेता के साथ लूट की वारदात के बाद पुलिस की टीमें लगातार आरोपियों को ट्रेस करने में जुटी हुईं थी। सिहोरा एसडीओपी पारुल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की तीन टीमों ने मुखबिरों की सूचना और सैकड़ों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपियों तक पहुंचने में सफल हुई है।
क्या है मामला
Jabalpur Crime News: बता दें कि, अपने परिवार के साथ मैहर से उज्जैन जा रहे यूपी चन्द्रौली के भाजपा नेता सुजीत सिंह के साथ आरोपियों ने चाकू तलवार से हमला कर सोने की चैन लूट ली थी। पकड़ा गया आरोपी रुआ पारधी कटनी का रहने वाला है। साथ ही उसके अन्य साथी मुबारक पारधी, उजाला पारधी और राज पारधी की तलाश की जा रही है। बीते 2 माह के अंदर जबलपुर से कटनी के बीच पांच से अधिक लूट की वारदातें हो चुकी हैं जो पुलिस के लिए चुनौती और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही थीं। पुलिस को उम्मीद है कि चार फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अन्य लूटों का भी खुलासा हो सकता है।
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: One accused of Pardhi gang who looted BJP leader arrested, four others absconding
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘हेल्थ’ वाला हथियार..राहुल सर्वेस सरकार! बालाघाट में बच्चों की मौत पर सियासत क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:36 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
Wildlife Week 2026: मध्यप्रदेश में वन्यजीव पर्यटन को मिलेगी रफ्तार, CM मोहन यादव ने बताया बड़ा संकल्प, वनकर्मियों को दी बधाई
01 Oct 2026 | 11:12 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm