Keshkal Rape News: 9 साल की बच्ची से दरिंदगी! पड़ोसी युवक ने की हैवानियत की सारी हदें पार, इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश
Keshkal Rape News: 9 साल की बच्ची से दरिंदगी! पड़ोसी युवक ने की हैवानियत की सारी हदें पार, इस हाल में देख परिजनों के उड़ गए होश

Keshkal Rape News
- पड़ोसी ने 9 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- घटना के बाद आरोपी हो गया था फरार
केशकाल: Keshkal Rape News: छत्तीसगढ़ के केशकाल क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
केशकाल में 9 साल की बच्ची से दुष्कर्म (Keshkal Crime News)
Keshkal Rape News: जानकारी के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी जिसके बाद परिजन देर रात थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। बड़ेडोंगर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
न्यायधानी में भी नाबालिग से दरिंदगी (Chhattisgarh Minor Girl Case)
बता दें की छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से भी रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक सौतेले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और नाबालिग 8 महीने की प्रेग्नेंट हो गई। इस पूरे मामले के सामने आते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
दुष्कर्म के बाद आठ महीने की थी प्रेग्नेंट मिली
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बिलासपुर के बिल्हा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि पीड़िता छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही थी और कुछ दिनों से उसकी तबीयत खराब होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकीय जांच में उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। Bilaspur Crime News, इसके बाद मामला पुलिस तक पहुँचा। इस पूरे मामले में पूछताछ के दौरान नाबालिग ने अपने सौतेले पिता पर गंभीर आरोप लगाए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जाँच शुरू की लेकिन आरोपी को भनक लगते ही वह फरार हो गया।
यह भी पढ़ें
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Keshkal Rape News
केशकाल
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
CG News: छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नए SDM की तैनाती, कलेक्टर ने कई अफसरों का किया तबादला, यहां देखिए पूरी सूची
01 Oct 2026 | 8:06 pm