Panna Finance Fraud Case: एक या दो नहीं, 58 महिलाओं को बनाया शिकार.. फाइनेंस मैनेजर ने इस तरह की करीब 25 लाख की बड़ी ठगी, इतने अब भी फरार
मामले की जांच के दौरान पुलिस को 58 महिलाओं के साथ कुल 24 लाख 69 हजार 935 रुपये की धोखाधड़ी और गबन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी और गैसाबाद के रहने वाले भरत उर्फ भारत निषाद को गैसाबाद से गिरफ्तार कर लिया।
Panna Finance Fraud Case || Image- IBC24 Newes File
- 58 महिलाओं से 24.69 लाख की धोखाधड़ी
- सोनाटा फाइनेंस का पूर्व मैनेजर गिरफ्तार
- तीन आरोपी अभी भी फरार
पन्ना: जिले के अमानगंज में गरीब और भोली-भाली महिलाओं को लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (Panna Finance Fraud Case) आरोपी सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की अमानगंज शाखा का तत्कालीन शाखा प्रबंधक बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथियों ने 58 महिलाओं के नाम पर लोन स्वीकृत कराया और ऋण की रकम उनके खातों में जमा कराने के बजाय कथित तौर पर अपने रिश्तेदारों, परिचितों और स्टाफ के खातों में ट्रांसफर कर दी। मामले में तीन आरोपी अभी फरार हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
भरोसा जीतने लिए जरूरी दस्तावेज
पुलिस के मुताबिक, आरोपी और उसके साथियों ने महिलाओं को लोन दिलाने का भरोसा देकर उनके आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक पासबुक समेत अन्य जरूरी दस्तावेज लिए थे। इसके बाद महिलाओं के नाम पर लोन स्वीकृत कराया गया। लेकिन लोन की राशि संबंधित महिलाओं के खातों में जमा नहीं की गई। आरोप है कि रकम को दूसरे लोगों के खातों में ट्रांसफर कर दिया गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
गैसाबाद से मास्टरमाइंड अरेस्ट
मामले की जांच के दौरान पुलिस को 58 महिलाओं के साथ कुल 24 लाख 69 हजार 935 रुपये की धोखाधड़ी और गबन का पता चला। इसके बाद पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। (Panna Finance Fraud Case) लगातार प्रयास के बाद पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी और गैसाबाद के रहने वाले भरत उर्फ भारत निषाद को गैसाबाद से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर धोखाधड़ी करने की बात स्वीकार की है।
इन्हें भी पढ़ें:
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार

Facebook


