Theft at BJP MP’s House: पहले भाजपा सांसद के घर की रेकी, फिर 20 लाख रुपए के सामान लेकर हुए फरार, चार लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

पहले भाजपा सांसद के घर की रेकी, फिर 20 लाख रुपए के सामान लेकर हुए फरार, Police arrested 4 accused who stole BJP MP's house

Theft at BJP MP’s House: पहले भाजपा सांसद के घर की रेकी, फिर 20 लाख रुपए के सामान लेकर हुए फरार, चार लोग चढ़े पुलिस के हत्थे

Theft at BJP MP's House

Modified Date: May 28, 2024 / 04:25 pm IST
Published Date: May 28, 2024 4:25 pm IST

देवासः Theft at BJP MP’s House मध्यप्रदेश पुलिस ने देवास-शाजापुर लोकसभा सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी के घर हुए चोरी के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन चोरों ने सांसद के घर से लगभग 20 लाख रुपये की सोने-चांदी और नकदी चुराई थी। इस गिरोह से जुड़े लोग सुने मकानों में पहले रेकी करते थे, उसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More : Mizoram Rain: मिजोरम में पत्‍थर खदान ढहने से अब तक 13 लोगों की मौत, घटना को लेकर सीएम साय ने जताया दुख 

Theft at BJP MP’s House मिली जानकारी के अनुसार 24-25 मई की रात तिलक नगर स्थित सांसद के सुने मकान की रेकी कर इन चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और बाइक सहित कुल 20 लाख रुपये के अधिक के सामान को पार कर दिया था। गिरफ्तार आरोपियों ने जीतसिंह पिता रामसिंह टांक, दिनेश पिता बाबूखरात, श्याम पिता भगवान सिंह पवार और एक नाबालिग शामिल है।

Read More : गौतम गंभीर के सामने झुके रिंकू​ सिंह, कहा- देख लेना वर्ल्ड कप मैं ही उठाऊंगा’ 

चुनाव प्रचार के लिए उड़ीसा गए थे सांसद

शुक्रवार की रात चोरों ने भाजपा सांसद महेंद्र सोलंकी के तिलक नगर देवास स्थित निवास पर घुसकर हाथ साफ कर दिया। सांसद के घर में कोई नही था। सांसद सोलंकी चुनाव प्रचार हेतु उड़ीसा गए हैं। परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे। सूना मकान देख चोर ताला तोड़कर अंदर घुसे और वारदात को अंजाम दिया था।

इस बार देश में किसकी बनेगी सरकार? पीएम के तौर पर कौन है आपकी पसंद? आप भी दें अपनी राय IBC24 के एग्जिट पोल सर्वे में…

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।