Public Holiday : All Govt Offices Closed in Today | Photo Credit: IBC24
भोपाल: Public Holiday हर वर्ष की तरह ही इस साल भी 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉक्टर भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर मध्यप्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।
Public Holiday 14 April सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 14 अप्रैल, 2026 मंगलवार को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में दिया गया है। राज्य सरकार ने यह निर्णय भारत सरकार के निर्देशों के तहत मिली शक्तियों का प्रयोग करते हुए लिया है। इस आदेश के तहत राज्य के सभी सरकारी कार्यालय, संस्थान और शैक्षणिक केंद्रों में आज अवकाश रहेगा।
सार्वजनिक अवकाश का लाभ सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा। जारी आदेश के अनुसार बैंक व स्कूल भी बंद रहेंगे। इन कर्मचारियों को भी सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलेगा। यानी आज सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में अवकाश रहेगा।