मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का निधन

Ads

मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का निधन

  •  
  • Publish Date - May 28, 2026 / 02:56 PM IST,
    Updated On - May 28, 2026 / 02:56 PM IST

भोपाल, 28 मई (भाषा) मशहूर उर्दू शायर बशीर बद्र का बृहस्पतिवार को भोपाल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कि उन्होंने भोपाल स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली।

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 15 फरवरी 1935 को जन्मे बद्र ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में उर्दू के शिक्षक के तौर पर काम किया। वह भाषा पर अपनी पकड़, खासकर गजलों में महारत के लिए विख्यात थे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

एक रिश्तेदार ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार शाम को किया जाएगा।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा