Datia By-Election Latest Update/Image Credit: IBC24.in
Datia By-Election Latest Update: भोपाल: एमपी की दतिया सीट में उपचुनाव के मतदान की तारीख जैसे-जैसे पास आती जा रही है, वैसे-वैसे बीजेपी और कांग्रेस में जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। दोनों पार्टियों ने अपने-अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर मैदान में उतार दिया है, लेकिन कांग्रेस के तमाम दिग्गज दतिया के दंगल में कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। इन स्टार प्रचारकों में केवल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी सक्रिय दिख रहे हैं। वहीं पूर्व सीएम कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक आरिफ मसूद जैसे स्टार प्रचारक दतिया ही नहीं गए, जबकि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह भी नामांकन के बाद दतिया में कहीं दिखाई नहीं दिए। जिसके चलते बीजेपी को कांग्रेस पर हमले का मौका मिल गया। बीजेपी ने तंज कसते हुए कहा कि-दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की हार तय है। हार का ठीकरा बड़े नेताओं के सिर पर न फूटे, इसीलिए कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दतिया प्रचार से दूरी बना रखी है।
इधर बीजेपी के आरोपों और स्टार प्रचारकों की गैर मौजूदगी के चलते कांग्रेस डैमेज कंट्रोल करती नजर आई। (Datia By-Election Latest Update) कांग्रेस ने कहा कि- विधानसभा की कार्रवाई और प्रशिक्षण शिविर में स्टार प्रचारक व्यस्त थे, जल्द ही दतिया के दंगल में उतरेंगे।
Datia By-Election Latest Update: कुलमिलाकर दतिया में 30 जुलाई को मतदान होना है, प्रचार के लिए महज कुछ ही दिन बचे हैं। जहां बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक रखी है, वहीं चुनाव से कांग्रेस के दिग्गजों की दूरी कई सवाल खड़े कर रही है। सवाल ये कि- दतिया चुनाव से आखिर कांग्रेस के स्टार प्रचारक क्यों बच रहे हैं? सवाल ये कि- क्या ये जीतू पटवारी को अलग-थलग करने वाली कांग्रेस की अंतर्कलह है, याकि कांग्रेस को हार का डर सता रहा है? सवाल बीजेपी से भी कि- दतिया के चुनाव परिणामों से नरोत्तम मिश्रा और बीजेपी की सेहत पर क्या असर पड़ेगा? क्या हार और जीत के आधार पर कद और पद तय होंगे?
इन्हें भी पढ़ें:-