Sagar Viral Video: CMO और भाजपा पार्षद के बीच गाली गलौच, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए ये आरोप, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..
Sagar Viral Video: CMO और भाजपा पार्षद के बीच गाली गलौच, दोनों ने एक दूसरे पर लगाए ये आरोप, अब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, देखें आप भी..
Sagar Viral Video | Photo Credit: IBC24
- सागर जिले में सीएमओ और भाजपा पार्षद के बीच विवाद का वीडियो वायरल
- दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर अभद्रता और गाली-गलौच के आरोप लगाए
- मामला थाने तक पहुंचा, सीएमओ ने एससी-एसटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज कराई
सागर: Sagar Viral Video मध्यप्रदेश के सागर जिले के बण्डा नगर परिषद से एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नगर परिषद के सीएमओ आर.सी. अहिरवार कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब चार दिन पुराना है, जो अब सामने आया है। जिसके बाद CMO की अभद्र भाषा पर सवाल खड़े हुए हैं।
Sagar Viral Video जानकारी के मुताबिक, यह पूरा विवाद सीएमओ और क्षेत्रीय वार्ड न.2 से भाजपा पार्षद प्रभु दयाल राठौर के बीच हुआ। सीएमओ आर.सी.अहिरवार का आरोप है कि वह अपने कार्यालय में वर्चुअल मीटिंग में व्यस्त थे, तभी पार्षद एक आवेदन लेकर पहुंचे। उन्होंने आवेदन को नियमानुसार मार्क कर आगे बढ़ा दिया। इसके बाद पार्षद ने प्रस्ताव रजिस्टर देखने की मांग की,जिस पर सीएमओ ने मीटिंग का हवाला देते हुए अध्यक्ष की अनुमति से देखने की बात कही।
आरोप है कि इसी दौरान पार्षद ने धीमी आवाज में गाली-गलौच करते हुए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। स्थिति बिगड़ती देख सीएमओ अपने कक्ष से बाहर आए और पार्षद से आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने लगे। मामले का भाजपा पार्षद ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हुआ है। वही इस विवाद के बाद सीएमओ अपने स्टाफ के साथ बण्डा थाने पहुंचे और पार्षद प्रभु दयाल राठौर के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया।
वहीं दूसरी ओर पार्षद प्रभु दयाल राठौर ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह सिर्फ आवेदन को लेकर पहुंचे थे। उनका आरोप है कि सीएमओ ने ही उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौच की। उनका कहना है कि सीएमओ चैंबर से बाहर आकर उनसे दुर्व्यवहार करने लगे। फिलहाल इस पूरे मामले में दोनों पक्षों की ओर से गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगाए गए हैं। लेकिन वायरल वीडियो के सामने आने के बाद CMO की भाषा शैली पर भी बड़े सवाल खड़े हुए हैं।
इन्हें भी पढें:-
- शहमात The Big Debate: उम्मीदें हैं भारी… Bastar 2.0 की तैयारी! अब फोकस में विकास.. ब्लू प्रिंट में क्या है खास? पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात
- Vande Bharat: चुनावी अखाड़ा.. असम में ब’खेड़ा’! ‘पकड़म-पकड़ाई’ वाला सियासी खेल! क्या तीन देशों के पासपोर्ट का दावा कांग्रेस को पड़ेगा भारी?
- शह मात The Big Debate: तेज हुआ मेल-जोल.. नरोत्तम का क्या है गोल? लड़ाई के लिए कांग्रेस तैयार, क्या दतिया में होगा उपचुनाव?

Facebook


