शह मात The Big Debate: तेज हुआ मेल-जोल.. नरोत्तम का क्या है गोल? लड़ाई के लिए कांग्रेस तैयार, क्या दतिया में होगा उपचुनाव?
MP Politics News: मध्यप्रदेश की बहुचर्चित दतिया सीट और पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
MP Politics News/Image Credit: IBC24.in
- पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं।
- बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर पहुंचे।
- बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई।
MP Politics News: भोपाल: मध्यप्रदेश की बहुचर्चित दतिया सीट और पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हो भी क्यों ना, मंगलवार को अचानक बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा के बंगले पर पहुंचे। डॉ नरोत्तम मिश्रा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। फिर बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच लंबी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने भेंट का सार्वजनिक इजहार भी किया। दरअसल, दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी पाए जाने के बाद सदस्यता समाप्त हो गई है। इसी के चलते नरोत्तम मिश्रा और हेमंत खंडेलवाल की इस मुलाकात के कई मायने निकाले जाने लगे।नरोत्तम की मुलाकात को दतिया उपचुनाव और राज्यसभा चुनाव से जोड़ा जा रहा है, जिस पर बीजेपी नेता भी मुहर लगा रहे हैं।
तो कांग्रेस भी तुरंत अलर्ट मोड में आ गई। नरोत्तम और खंडेलवाल की मुलाकात के बाद कांग्रेस ने (MP Politics News) आरोप लगाया कि- संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाया जा रहा है। न्यायपालिका को ध्यान देना चाहिए। राजेंद्र भारती की लड़ाई के लिए कांग्रेस तैयार है।
कुल मिलाकर 2023 का विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद नरोत्तम मिश्रा, सत्ता और संगठन में लंबे समय से हाशिए पर नजर आ रहे थे, लेकिन राजेंद्र भारती की विधायकी जाने के बाद, अब उनके पुनर्वास की उम्मीदें जगी हैं। ऐसे में सवाल ये है कि- खंडेलवाल और नरोत्तम की मुलाकात के मायने क्या हैं? सवाल ये भी कि- क्या नरोत्तम, दतिया उपचुनाव के लिए तैयार हो रहे हैं, (MP Politics News) याकि राज्यसभा जाने की तैयारी है? सबसे बड़ा सवाल ये कि- क्या दतिया उपचुनाव की तारीखों का जल्द ऐलान होने वाला है?
इन्हे भी पढ़ें:-
- CM Dr.Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में मंत्री-मंडलीय समिति की हुई बैठक, सिंहस्थ:2028 के लिए 22 कार्य हुए स्वीकृत, इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से होगी रियल टाइम मॉनीटरिंग ‘
- UP Weather Update: राजधानी समेत प्रदेश के कई इलाकों में हुई बारिश, इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
- America Iran War Latest Update: ’48 घंटे तक घर में ही रहें’… ट्रंप की धमकी के बाद ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए दूतावास ने जारी की एडवाइजरी, दिए गए ये अहम निर्देश

Facebook


