शहमात The Big Debate: उम्मीदें हैं भारी… Bastar 2.0 की तैयारी! अब फोकस में विकास.. ब्लू प्रिंट में क्या है खास? पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात

CM Sai Meets PM Modi: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली जाते ही प्रदेश विकास खासकर बस्तर के विकास को लेकर मुलाकातों का सिलसिला शुरू किया।

शहमात The Big Debate: उम्मीदें हैं भारी… Bastar 2.0 की तैयारी! अब फोकस में विकास.. ब्लू प्रिंट में क्या है खास? पीएम मोदी से सीएम साय ने की मुलाकात

CM Sai Meets PM Modi/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 8, 2026 / 12:05 am IST
Published Date: April 8, 2026 12:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • CM साय ने PM मोदी से मुलाकात कर, 'बस्तर 2.0' के तहत विकास पर व्यापक चर्चा की।
  • सीएम साय ने बस्तर विकास को लेकर प्रदेश सरकार का पूरा प्लान, योजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी विभिन्न प्रोजेक्टस की जानकारी दी।
  • PM मोदी इस साल मानसून के बाद बस्तर आएंगे।

CM Sai Meets PM Modi: रायपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली जाते ही प्रदेश विकास खासकर बस्तर के विकास को लेकर मुलाकातों का सिलसिला शुरू किया। CM साय ने PM मोदी से मुलाकात कर, ‘बस्तर 2.0’ के तहत विकास पर व्यापक चर्चा की, बस्तर विकास को लेकर प्रदेश सरकार का पूरा प्लान, योजनाएं और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी विभिन्न प्रोजेक्टस की जानकारी दी। बस्तर में सड़क-स्कूल-शिक्षा-स्वास्थ्य पर एक साथ कार्य होगा, बस्तर टूरिज्म, स्टार्टअप, इंफ्रा, इनोवेशन के साथ रोजगार देने वाले उद्योगों को प्राथमिकता में रखा जाएगा। (CM Sai Meets PM Modi) PM मोदी इस साल मानसून के बाद बस्तर आएंगे। बस्तर दौरे में PM मोदी रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन, जगदलपुर एयरपोर्ट विस्तार, मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, दंतेवाड़ा में मेडिकल कॉलेज की सौगात देंगे, सबसे अहम ये कि PM मोदी जगरगुंडा-ओरछा में एजुकेशन सिटी की नींव रखेंगे।

मुख्यमंत्री साय के दिल्ली दौरे को विपक्ष ने कटाक्ष कर निशाना साधा तो कैबिनेट मंत्रियों ने पलटवार कर कांग्रेस को आईना दिखाया। इसके अलावा गृहमंत्री ने बस्तर से फोर्स वापसी पर विपक्ष के वार पर जमकर पलटवार भी किया।

सशस्त्र नक्सलवाद खात्मे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री का ये पहला दिल्ली दौरा है, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के अलावा CM ने गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मुलाकात की। मुलाकातों में मुख्यमंत्री का फोकस बस्तर पर रहा। यहां की दो बड़ी समस्याएं , सशस्त्र नक्सलवाद का खात्मा और (CM Sai Meets PM Modi) धर्मांतरण पर लगाम कसने धर्म स्वातंत्र्य विधेयक जो राज्यपाल के दस्तखत के साथ अब कानून बन चुका है इसकी जनाकारी दी गई। सवाल ये है कि इस दौरे से प्रदेश को क्या मिल सकता है। क्या बस्तर के चौमुखी विकास के लिहाज से ये दौरा अहम साबित होगा?

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.