Satna Suicide News: पति पत्नी के बीच हो गई ये बात, फांसी लगाने जा रही महिला, फिर हुआ बड़ा चमत्कार, LIVE वीडियो आया सामने
Satna Suicide News: पति पत्नी के बीच हो गई ये बात, फांसी लगाने जा रही महिला, फिर हुआ बड़ा चमत्कार, LIVE वीडियो आया सामने
Satna Suicide News/Image Source: IBC24
- डायल-112 की तत्परता से टली बड़ी अनहोनी,
- फांसी लगाने जा रही महिला की बचाई जान,
- कार्रवाई का LIVE फुटेज आया सामने,
सतना: Satna Suicide News: सतना जिले की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में आत्महत्या का प्रयास कर रही एक महिला को पुलिसकर्मियों ने बचा लिया। इस घटना का लाइव फुटेज भी सामने आया है। मामला बहिलपुरवा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बीते दिन पति-पत्नी के विवाद के चलते पत्नी आत्महत्या करने जा रही थी। डायल-112 कंट्रोल रूम को सूचना मिलते ही पीआरवी टीम तत्काल ग्राम ऐचवारा के लिए रवाना हुई। पुलिसकर्मियों ने देखा कि महिला ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया था और किसी की बात नहीं सुन रही थी।
Satna Suicide News: स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिसकर्मी सत्यम सिंह तोमर ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। महिला ने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगाने का प्रयास किया था। सत्यम सिंह तोमर ने तत्काल महिला को फंदे से उतारा और परिजनों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। फिलहाल महिला की हालत स्थिर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें
- बहन के साथ इस हाल में मिला युवक, भाई ने रंगे हाथों पकड़ा, फिर दिवाली पर कर दिया ये बड़ा कांड
- दोस्त के साथ पत्नी का अवैध संबंध, शक में पति ने दीवाली की रात रचा खौफनाक प्लान, करतूत जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Facebook


