Bhopal sugar price Rise : आम आदमी पर महंगाई की मार! शक्कर की कीमत में इतने रुपए की बढ़ोतरी, रक्षाबंधन पर मिठाई खर्च करने होंगे ज्यादा पैसे
भोपाल में शक्कर के बढ़ते दामों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। थोक बाजार में शक्कर की कीमत 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है और आने वाले दिनों में इसके 65 रुपये तक जाने की आशंका है। त्योहारों से पहले कीमतों में बढ़ोतरी का असर मिठाई, नमकीन और बेकरी उत्पादों पर भी पड़ सकता है।
Bhopal sugar price Rise / Image Source : FILE
- सिर्फ 17 दिनों में शक्कर 17 प्रति किलो तक हुई महंगी
- भोपाल के थोक बाजार में शक्कर का रेट 60 प्रति किलो पहुंचा
- त्योहारों में मिठाई के दाम 5 से 10% तक बढ़ने की आशंका
भोपाल : Bhopal sugar price Rise : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शक्कर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। पिछले दो-तीन हफ्तों में शक्कर बहुत महंगी हो गई है, जिससे आम लोगों और दुकानदारों की चिंता बढ़ गई है। बाजार में लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से आने वाले त्योहारों में लोगों की जेब पर असर पड़ना तय है।
17 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है शक्कर
व्यापारियों के अनुसार, भोपाल के थोक बाजार में शक्कर का रेट 60 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गया है। अगर दाम ऐसे ही बढ़ते रहे तो दुकानों पर यह 65 रुपए प्रति किलो तक बिक सकती है। सिर्फ पिछले 17 दिनों में ही शक्कर 17 रुपए प्रति किलो तक महंगी हो चुकी है। शक्कर के दाम बढ़ने की सबसे बड़ी वजह कम बारिश से गन्ने की फसल को हुआ नुकसान है।
बढ़ सकते है मिठाई के दाम
इसके अलावा, चीनी के उत्पादन और आपूर्ति में कमी आने तथा एथेनॉल बनाने में गन्ने का इस्तेमाल होने से भी शक्कर की किल्लत और तेजी देखने को मिल रही है। Price Hike In Sugarcane आने वाले त्योहारों में मिठाई, नमकीन और बेकरी के सामानों की मांग बहुत बढ़ जाएगी। शक्कर महंगी होने की वजह से आने वाले दिनों में मिठाइयों के दाम 5 से 10 फीसदी तक बढ़ सकते हैं, जिससे आम जनता का बजट बिगड़ सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- OP Rajbhar On Akhilesh Yadav: ‘डरा हुआ है बहुजन समाज’…अखिलेश पर राजभर का तीखा हमला, बोले- आजम को गृह मंत्री बनाने का सपना छोड़ दें
- High Court Vacancy 2026 MP: स्नातक पास युवाओं के लिए हाईकोर्ट में निकली 1100 से अधिक पदों पर भर्ती, शुरू हो चुकी है आवेदन की प्रक्रिया, दो से अधिक बच्चे वाले नहीं कर सकेंगे अप्लाई
- Good News For Outsourcing Employees: आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के नियमितीकरण का ऐलान, रक्षाबंधन से पहले आई बड़ी जानकारी, जानिए कब आएगी खुशखबरी

Facebook


