Schools Closed News : अब इस जिले में सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

Ads

Schools Closed News : अब इस जिले में सभी स्कूलों को बंद करने का ऐलान, कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए क्यों लिया गया ये बड़ा फैसला?

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 06:22 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 06:31 PM IST

Schools Closed News/ Image Creadit IBC24

HIGHLIGHTS
  • ग्वालियर में कक्षा 1 से 8 तक 30 अप्रैल तक स्कूल बंद
  • कक्षा 9 से 12वीं की टाइमिंग सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक
  • भीषण गर्मी को देखते हुए कलेक्टर ने लिया फैसला

ग्वालियर। Schools Closed News : देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और तेज धूप कहर बरपा रही है, कई राज्यों में स्कूलों के टाइमिंग में बदलाव किया गया है। इसी बीच ग्वालियर में स्कूली बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर रुचिका चौहान ने बड़ा फैसला लेते हुए एक आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के मुताबिक, ग्वालियर अंचल में भीषण गर्मी के चलते कक्षा पहली से 8 तक की कक्षाओं में 30 अप्रैल तक छुट्टी (Schools Closed News) घोषित की गई है। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक की कक्षाएं 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित की जाएगी।

आपको बता दें जिले में संचालित शासकीय, अशासकीय, एमपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई, सेंट्रल स्कूलों में अवकाश (Schools Closed News) घोषित किया गया है।

 

ये भी पढ़ें

किन कक्षाओं के लिए छुट्टी घोषित की गई है?

कक्षा 1 से 8 तक के सभी छात्रों के लिए 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित की गई है।

क्या सभी स्कूलों पर यह आदेश लागू है?

हां, सरकारी, प्राइवेट, Central Board of Secondary Education, Indian Certificate of Secondary Education और अन्य बोर्ड के सभी स्कूलों पर लागू है।

9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं कब चलेंगी?

इन कक्षाओं का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक रखा गया है।

छुट्टी कब तक रहेगी?

30 अप्रैल तक कक्षा 1 से 8 के लिए अवकाश घोषित किया गया है।

यह फैसला क्यों लिया गया?

भीषण गर्मी और बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

शीर्ष 5 समाचार