Ind Vs Pak Match: इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर शिवपूजन! इन खिलाड़ियों के नाम से चढ़ाए गए धतुरा, इतने लीटर दूध से किया गया अभिषेक

Ads

इंडिया-पाकिस्तान के मैच को लेकर शिवपूजन! इन खिलाड़ियों के नाम से चढ़ाए गए धतुरा, Shiv Pujan on India-Pakistan match

  •  
  • Publish Date - February 15, 2026 / 03:54 PM IST,
    Updated On - February 16, 2026 / 12:09 AM IST

भोपाल। Ind Vs Pak Match: इंडिया–पाकिस्तान क्रिकेट मैच को लेकर राजधानी भोपाल में श्रद्धा और उत्साह का अनोखा संगम देखने को मिला। भारतीय टीम की जीत की कामना के लिए श्रद्धालुओं ने विशेष शिवपूजन का आयोजन किया और भगवान भोलेनाथ से विजय का आशीर्वाद मांगा।

पूजा के दौरान 11 खिलाड़ियों के नाम पर 11 धतूरा अर्पित किए गए। इसके साथ ही 11 लीटर दूध से शिवलिंग का दुग्ध अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं का मानना है कि महादेव की विशेष आराधना से टीम इंडिया को विजय प्राप्त होगी। बता दें कि मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। विधि-विधान से मंत्रोच्चार के बीच शिवलिंग पर दूध, जल और बिल्वपत्र अर्पित किए गए। श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारों के साथ भारतीय टीम की जीत की कामना की।

शिव मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Ind Vs Pak Match: इधर मध्यप्रदेश में महाशिवरात्रि के खास मौके पर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उज्जैन में अब तक तक 3 लाख 30 हजार श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। रविवार होने के कारण भीड़ तेजी से बढ़ रही है। होटल, लॉज और होम-स्टे पहले ही फुल हो चुके हैं। आज 10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

10 रुपए के सिक्कों से आकर्षक तोरण बनाए

वहीं रतलाम के अति प्राचीन श्री गढ़ कैलाश महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अनोखा शृंगार किया गया। लगातार दूसरी बार मंदिर के गर्भगृह को 11 लाख रुपए के नोटों से सजाया गया है। 10-10 रुपए के सिक्कों से आकर्षक तोरण बनाए गए हैं, वहीं 10 से लेकर 500 रुपए तक के नोटों से महादेव का विशेष शृंगार किया गया।