Reported By: Vaibhav Sharma
,Wife kills husband in Alirajpur: इस बात पर पत्नी ने पति को दी खौफनाक मौत, फिर घर में ही छुपाई लाश, 15 दिन बाद ऐसे खुला राज /image: Social Media
आलीराजपुर। Wife kills husband in Alirajpur: आलीराजपुर के उदयगढ़ थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने ही अपने पति की हत्या कर शव घर में दफना दिया। घटना करीब 17 दिन पहले की है, लेकिन इसका खुलासा तब हुआ जब आरोपी पत्नी के बेटे ने 15 दिनों तक पिता की कोई खबर ना मिलने पर पुलिस को इसकी सूचना की।
Wife kills husband in Alirajpur दरअसल, उदयगढ़ थाना क्षेत्र के ताती आंबा गाँव की रहने वाली एक महिला ने अपने ही पति की लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं महिला ने वारदात को अंजाम देने के बाद पति का शव अपने ही घर में रेत के नीचे दबा कर छुपा दिया था। इसी बीच महिला का बेटा जो काम की तलाश में गुजरात गया था, उसने लगातार 15 दिनों तक पिता की कोई खबर ना मिलने पर गाँव आ कर पिता के गुम होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो शक की सुई मृतक की पत्नी की ओर ही मुड़ी।
Madhya Pradesh Crime News जब पुलिस ने सख्ती से महिला से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति आए दिन चरित्र शंका के चलते उससे विवाद किया करता था। घटना वाले दिन भी दोनों बीच विवाद हुआ और महिला ने गुस्से में आ कर लाठी से पीट-पीट कर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या और साक्ष्य मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।