ओरछा का प्रकृतिक सौंदर्य खींच रहा फिल्ममेकर को अपनी ओर

ओरछा का प्रकृतिक सौंदर्य खींच रहा फिल्ममेकर को अपनी ओर

ओरछा का प्रकृतिक सौंदर्य खींच रहा फिल्ममेकर को अपनी ओर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:25 pm IST
Published Date: December 6, 2018 5:46 am IST

ओरछा।मध्यप्रदेश के ओरछा के अनुपम सौंदर्य और पुरातात्विक धरोहरों का एक खास महत्त्व है इसी के चलते बॉलिवुड के बहुत से फिल्म मेकर ओरछा की ओर आकर्षित हो रहे हैं। सर्दी के मौसम में यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पूरे खुमार पर है इसलिए कुछ स्टार भारत की टीम इन दिनों ओरछा में है।

ये भी पढ़े –दो गुटों में विवाद पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, फ्लैग मार्च निकाल बंद कराई दुकानें

ज्ञात हो कि स्टार प्लस पर जल्द आने वाले टी वी सीरियल एक थी रानी एक था रावण की शूटिंग इन दिनों ओरछा में शुरू हो चुकी है। यह शूटिंग करीब तीन दिनों तक ओरछा के विभिन्न लोकेशन पर शूट होगी।इस सीरियल के डायरेक्टर रोहित राज है। बता दे कि इस सीरियल की पूरी यूनिट मुम्बई से आई है। उनके साथ ही साथ स्थानीय कलाकारों को भी अपने हुनर आजमाने का मौका सीरियल में दिया जा रहा है। बता दें कि ओरछा का प्राकृतिक सौंदर्य इससे पहले भी कुछ फिम डायरेक्टर को खींच चूका है। फिल्म रावण , द लवर्स,बद्रीनाथ की दुल्हनिया समेत कई सीरियल और फिल्मों का फिल्मांकन किया जा चुका है।


लेखक के बारे में