Sidhi Ambedkar Jayanti News: अंबेडकर जयंती पर रैली में भड़की हिंसा, आंदोलनकारियों ने थाने में की तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Sidhi Ambedkar Jayanti News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया बाजार में भीमराव अंबेडकर जयंती पर आयोजित रैली में जमकर बवाल हुआ है।

Sidhi Ambedkar Jayanti News: अंबेडकर जयंती पर  रैली में भड़की हिंसा, आंदोलनकारियों ने थाने में की तोड़फोड़, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

Sidhi Ambedkar Jayanti News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: April 14, 2026 / 06:19 pm IST
Published Date: April 14, 2026 6:15 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीधी जिले अंबेडकर जयंती पर रैली के दौरान हुई हिंसा।
  • भीड़ ने वाहन में की तोड़-फोड़।
  • 100 से अधिक लोगों ने की थाने में तोड़फोड़

Sidhi Ambedkar Jayanti News: सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले के अमिलिया बाजार में भीमराव अंबेडकर जयंती पर रैली में शामिल होने पहुंचे लोगो ने बोलेरा वाहन सवार यात्रियों से तू तू मै मै के बाद मारपीट की वारदात को अंजाम दिया है। बोलेरा वाहन में भी तोड़ फोड़ की गई है। इस वारदात में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घायल युवकों ने अमिलिया थाने में पूरे मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इस घटना के बड़ा इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। तनाव की स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सीधी से भी पुलिस बल मौके के लिए रवाना हुआ है।

क्या है पूरा मामला?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर अमिलिया में निकाली जाने वाली रैली से पहले ही इलाके में हिंसा भड़क गई। (Sidhi Ambedkar Jayanti News) बताया जा रहा है कि भीम आर्मी से जुड़े कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा एक बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ की गई। जिसके बाद मामला और बिगड़ गया। घटना के दौरान मारपीट की भी खबर है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

थाने में की गई तोड़फोड़

Sidhi Ambedkar Jayanti News:  सूत्रों के अनुसार, हमले में एक बुजुर्ग और दो महिलाएं भी घायल हुई हैं। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रेफर किया गया है। (Sidhi Ambedkar Jayanti News) वहीं घटना के दो घण्टे बाद फिर से भीम आर्मी भड़क गई और थाने में पहुंचकर तोड़फोड़ की गई है और पुलिस के साथ मारपीट की गई साथ ही पथराव भी किया गया है जिसमे काफी लोगो को चोट आई है। मौके पर भारी पुलिस बल भेजा जा रहा है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.