Jio Recharge Plan: Jio के 1028 vs 1029 प्लान में कौन देगा ज्यादा फायदा? अंतर सिर्फ 1 रुपये का लेकिन फायदा जमीन-आसमान का…
Jio Recharge Plan: आज हम रिलायंस Jio के 1028 रुपये और 1029 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तुलना कर रहे हैं। दोनों में सिर्फ 1 रुपये का अंतर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस प्लान में बेहतर बेनिफिट मिलते हैं और आपके लिए कौन सा रिचार्ज ज्यादा फायदेमंद रहेगा।
(Jio Recharge Plan/ Image Credit: IBC24 News)
- दोनों प्लान में सिर्फ 1 रुपये का फर्क।
- 1029 प्लान में Amazon Prime Lite का फायदा।
- 1028 प्लान में Swiggy One मेंबरशिप शामिल।
Jio Recharge Plan: रिलायंस जियो के प्रीपेड यूजर्स के लिए रिचार्ज से पहले सही प्लान चुनना बहुत जरूरी है। दोनों प्लान्स में मात्र 1 रुपये का अंतर है, लेकिन फायदे अलग-अलग हैं। इसलिए यह समझना जरूरी है कि कौन सा प्लान आपके इस्तेमाल और जरूरत के हिसाब से ज्यादा बेहतर है।
जियो 1028 रुपये प्लान के फायदे
Jio के 1028 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को डेली 2GB डेटा मिलता है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 100 SMS शामिल हैं। यह प्लान 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ कुल 168GB डेटा देता है। इसके अलावा इसमें Jio Hotstar Mobile का 3 महीने का एक्सेस, 50GB Jio AI Cloud, Google Gemini Pro का 18 महीने का सब्सक्रिप्शन, 5000GB क्लाउड स्टोरेज, Nano Banana फीचर और Swiggy One मेंबरशिप जैसे कई फायदे भी मिलते हैं।
जियो 1029 रुपये प्लान के फायदे
Jio के 1029 रुपये वाले प्लान में भी 2GB डेली डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलता है। इसकी वैलिडिटी भी 84 दिन है और कुल डेटा 168GB मिलता है। इसमें Jio Hotstar Mobile, Google Gemini Pro, 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana जैसे बेनिफिट मिलते हैं। इसके साथ खास तौर पर Amazon Prime Lite का 84 दिन का फ्री एक्सेस भी दिया जाता है।
दोनों प्लान में अंतर क्या है?
दोनों प्लान्स में कीमत का सिर्फ 1 रुपये का फर्क है, लेकिन मुख्य अंतर एक्स्ट्रा बेनिफिट्स में है। 1028 रुपये वाले प्लान में Swiggy One मेंबरशिप और कैशबैक मिलता है। वहीं 1029 रुपये वाले प्लान में Swiggy One की जगह Amazon Prime Lite का 84 दिन का फ्री एक्सेस दिया जाता है। बाकी डेटा, कॉलिंग और SMS बेनिफिट दोनों में समान हैं।
कौन सा प्लान है बेहतर?
अगर आप फूड डिलीवरी और Swiggy के ऑफर्स का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो 1028 रुपये वाला प्लान बेहतर हो सकता है। वहीं अगर आपको OTT कंटेंट और Amazon Prime का फायदा चाहिए तो 1029 रुपये वाला प्लान ज्यादा फायदेमंद रहेगा। दोनों प्लान में फर्क बहुत छोटा है, इसलिए चुनाव आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- LIC Bonus Share: 22 लाख लोगों की चमकेगी किस्मत! LIC दे रही है एक पर एक फ्री शेयर, क्या आप भी इस लिस्ट में हैं शामिल?
- Vedanta Power Plant Boiler Blast: वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 8 मजदूरों की मौत की खबर, 50 से ज्यादा हुए घायल
- Samrat Choudhary Kon Hai: लालू की छांव में सीखी राजनीति की ABCD.. जेडीयू के साथ मिली नई पहचान, भाजपा में पहुंचे तो बन गए मुख्यमंत्री, जानिए कौन है सम्राट चौधरी?

Facebook


