Singrauli Bank Loot Case: बैंक डकैती कांड के दो संदिग्ध चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ में युवकों ने बताया कुछ ऐसा, सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

Singrauli Bank Loot Case: सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। सागर जीआरपी ने दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।

Singrauli Bank Loot Case: बैंक डकैती कांड के दो संदिग्ध चढ़े पुलिस के हत्थे, पूछताछ में युवकों ने बताया कुछ ऐसा, सुनकर पुलिस भी रह गई हैरान

Singrauli Bank Loot Case/Image Credit: IBC24.in


Reported By: Nafees Khan,
Modified Date: April 18, 2026 / 07:02 pm IST
Published Date: April 18, 2026 7:02 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिंगरौली में हुई बैंक डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है।
  • सागर जीआरपी ने लोकल ट्रेन से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
  • पुलिस की टीम दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।

Singrauli Bank Loot Case: सागर: मध्यप्रदेश के सिंगरौली में हुई दिनदहाड़े बैंक डकैती के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर है। इसी बीच सागर जीआरपी ने लोकल ट्रेन से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए दोनों युवकों का हुलिया सिंगरौली बैंक डकैती के फरार आरोपियों से मिलता-जुलता है। जिनसे अब पुलिस टीम पूछताछ कर रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, सिंगरौली डकैती मामले के बाद शनिवार दोपहर सागर जीआरपी को इनपुट मिला था कि, बैंक डकैती में फरार आरोपियों के हुलिए से मिलते-जुलते दो युवक लोकल ट्रेन में सफर कर रहे हैं। जो मकरोनिया से सागर की ओर आ रही थी। सूचना मिलते ही जीआरपी ने सागर रेलवे स्टेशन पर सर्चिंग अभियान चलाया और ट्रेन में जांच के दौरान दोनों संदिग्ध युवकों को हिरासत में ले लिया। (Singrauli Bank Loot Case) प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि, पकड़े गए युवकों में से एक बिहार का रहने वाला है, जबकि दूसरा कटनी जिले का बताया जा रहा है। दोनों सागर जिले के मकरोनिया रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सवार होकर बीना रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। पुलिस को दोनों के पास से दो बैग भी मिले हैं, जिनकी तलाशी में कपड़े और खाना बनाने का सामान बरामद हुआ है। हालांकि अब तक कोई आपत्तिजनक सामग्री सामने नहीं आई है।

फैक्ट्री में काम करते हैं दोनों लड़के

दोनों युवकों के द्वारा पुलिस पूछताछ में यह भी बताया गया है कि, वह सागर जिले के बहेरिया फोर लेन स्थित एक फैक्ट्री में काम करते है। जो वापस अपने अपने घर जा रहे थे। जिसके बाद पुलिस उक्त फैक्टरी मालिक से दोनों युवकों के सम्बंध में जानकारी निकाल रही है। साथ ही सिंगरौली बैंक कांड से इनका कोई कनेक्शन तो नही इस बात का भी पता लगाया जा रहा है। (Singrauli Bank Loot Case) मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर की केंट,कोतवाली सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और दोनों संदिग्धों से संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच

युवकों द्वारा बताए गए पते की पुष्टि के लिए संबंधित इलाकों में पुलिस संपर्क कर रही है। इसके अलावा यह भी जांच की जा रही है कि दोनों युवक कहां से आए और कहां जाने वाले थे। गौरतलब है कि शुक्रवार को सिंगरौली में बदमाशों ने बैंक में फायरिंग कर करीब 9 से 10 किलो सोना और लगभग 20 लाख रुपये नकद लूट लिए थे। (Singrauli Bank Loot Case) लूट के पूरे सामान की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी गई है। बहरहाल जीआरपी सहित सागर पुलिस पकड़े गए संदिग्ध युवकों से पूछताछ कर रही है,पूछताछ के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.