Khandwa Thar Murder Case : जीजा की खौफनाक करतूत! साली के प्यार में पागल होकर ससुरालवालों के साथ कर दिया ऐसा कांड, रची ऐसी साज़िश की पुलिस भी हैरान

खंडवा में एक दर्दनाक सड़क हादसा अब हत्या की साजिश में बदल गया है। थार से बलेनो कार को टक्कर मारकर मां-बेटे की जान लेने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में खुलासा हुआ कि यह हादसा नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग के चलते रची गई सुनियोजित साजिश थी।

Khandwa Thar Murder Case : जीजा की खौफनाक करतूत! साली के प्यार में पागल होकर ससुरालवालों के साथ कर दिया ऐसा कांड, रची ऐसी साज़िश की पुलिस भी हैरान

Khandwa Thar Murder Case / Image Source : FILE


Reported By: Prateek Mishra,
Modified Date: April 18, 2026 / 06:31 pm IST
Published Date: April 18, 2026 6:29 pm IST
HIGHLIGHTS
  • थार से टक्कर मारकर मां-बेटे की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
  • एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी साजिश का खुलासा
  • साली से प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

खंडवा : Khandwa Thar Murder Case मध्य प्रदेश के खंडवा में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे ने अब हत्या का रूप ले लिया है। तेज़ रफ्तार थार से बलेनो कार को टक्कर मारकर मां-बेटे की जान लेने वाले मुख्य आरोपी लवकुश राठौर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मूंदी थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि जिसे लोग एक्सीडेंट समझ रहे थे, वह दरअसल सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।

अपनी ही साली से चल रहा प्रेम प्रसंग

आरोपी लवकुश राठौर सनावद का निवासी है और उसका अपनी साली सारिका से प्रेम प्रसंग चल रहा था। MP Crime News आरोपी अपनी शादीशुदा जिंदगी में सारिका के परिवार वालों को बाधा मान रहा था। उन्हें रास्ते से हटाने के लिए लवकुश ने गुरुवार को अपनी थार गाड़ी से उनकी बलेनो कार को जोरदार टक्कर मारी और उसे गड्ढे में धकेल दिया। इस घटना में सारिका की मां सुमन बाई और उसके भाई सौरभ राठौर की मौत हो गई। शातिर आरोपी ने इसे पूरी तरह एक सामान्य एक्सीडेंट दिखाने की कोशिश की थी।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

हादसे के बाद जब पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की, तो प्रेम प्रसंग और रंजिश की बात सामने आई। मूंदी थाना पुलिस ने आरोपी लवकुश के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। शनिवार को कोर्ट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तुरंत जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.