IBC24 Swarna Sharda Scholarship 2024: आईएएस बनाना चाहती है हुमेरा.. सिलाई कड़ाई और गार्डनिंग में भी गहरी रुचि, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित..
Swarna Sharda Scholarship 2024: आईएएस बनाना चाहती है हुमेरा.. सिलाई कड़ाई और गार्डनिंग में भी गहरी रुचि, IBC24 ने स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप से किया सम्मानित
Swarna Sharda Scholarship 2024 | mp board 2024 topper humera Narmadapuram
Swarna Sharda Scholarship 2024: भोपाल। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार चैनल IBC24 खबरों के साथ-साथ लगातार अपने सामाजिक सरोकारों को भी निभाता आया है। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से IBC24 न्यूज चैनल हर साल होनहार बेटे-बेटियों को स्वर्ण शारदा स्कॉलरशिप देता है। इस बार भी मध्यप्रदेश की 12वीं की बोर्ड परीक्षा में स्टेट टॉपर बेटी को 1 लाख रुपए, उनके स्कूल को 1 लाख रुपए और जिले में प्रथम आने वाली बेटियों को 50-50 हजार रुपए प्रदान किया गया। इस बार संभाग में टॉप करने वाले बेटों भी को यह राशि प्रदान की गई। गुरुवार को आयोजित सम्मान समारोह में सीएम डॉ मोहन यादव सभी विद्यार्थियों को चेक प्रदान किया। इस दौरान शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह, महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और मंत्री कृष्णा गौर उपस्थित रही।
Swarna Sharda Scholarship 2024 | mp board 2024 topper humera Narmadapuram
करेगी लोकसेवा आयोग परीक्षा की तैयारी
Swarna Sharda Scholarship 2024: नर्मदापुरम जिले में बालिका वर्ग में टॉप करने वाली शासकीय कन्या उमा विद्यालय पुरानी इटारसी के 12वीं की छात्रा हुमेरा का IBC24 स्वर्णशारदा स्कालरशिप के लिए चयन हुआ है। छात्रा हुमेरा ने बातचीत में बताया कि सिविल सर्विसेस में कॅरियर बनाना चाहती है और पीएससी से डिप्टी कलेक्टर का जॉब करने की इच्छुक हैं। भूमिका ने 12वीं बोर्ड की परीक्षा में कॉमर्स से 93।4 फीसदी अंक अर्जित किया है।
Read Also:
परिजनों में ख़ुशी की लहर
Swarna Sharda Scholarship 2024: हुमेरा ने बताया कि स्कूल के अलावा वह 6 से 8 घण्टे पढ़ाई करती थी। छात्रा ने बताया कि पढ़ाई में परिवार के लोगों और शिक्षकों का भरपुर सपोर्ट रहा, जिसके बाद उन्हें यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। हुमेरा को पढ़ाई के अलावा सिलाई कड़ाई और गार्डनिंग का भी शौक है। छात्रा की इस उपलब्धि पर परिजन और स्कूल प्रबंधन बेहद खुश है। खासकर, IBC24 स्वर्ण शारदा स्कालरशिप मिलने की जानकारी मिलने के बाद उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।

Facebook


