MP Congress Update : कमलनाथ और नकुलनाथ के दिल्ली दौरे के बाद सैयद जाफ़र का ट्वीट, कहा- ‘उनका निर्णय छिंदवाड़ा के विकास में होगा’

कमलनाथ और नकुलनाथ के दिल्ली दौरे के बाद सैयद जाफ़र का ट्वीट!Syed Jafar's tweet after Kamal Nath and Nakul Nath's visit to Delhi

MP Congress Update : कमलनाथ और नकुलनाथ के दिल्ली दौरे के बाद सैयद जाफ़र का ट्वीट, कहा- ‘उनका निर्णय छिंदवाड़ा के विकास में होगा’

Syed Jafar's tweet after Kamal Nath and Nakul Nath's visit to Delhi

Modified Date: February 17, 2024 / 02:59 pm IST
Published Date: February 17, 2024 2:59 pm IST

Syed Jafar’s tweet after Kamal Nath and Nakul Nath’s visit to Delhi : भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश कांग्रेस में हड़कंप मचा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि कहा जा रहा है पूर्व सीएम कमलनाथ कांग्रेस पार्टी से दशकों पुराना नाता तोड़ने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो आज दोपहर तीन बजे दिल्ली पहुंचने वाले हैं। पूर्व कमलनाथ यहां से सीधे अपने बंगले जाएंगे। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि वो आज भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर कमलनाथ और नकुलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की खबरें भी तेजी से वायरल हो रही है।

read more : Nakulnath Said Good Bye to Congress? : नकुलनाथ ने कांग्रेस को कहा अलविदा? X अकाउंट पर किया बड़ा बदलाव, क्या आज ही लेंगे बीजेपी की सदस्यता 

बता दें कि अगर कमलनाथ और नकुलनाथ बीजेपी में आते हैं तो लगभग 10 विधायक भी बीजेपी में शामिल होंगे। इसके साथ ही अब मध्यप्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने भी अपने ‘एक्स’ अकाउंट से कांग्रेस का बायो हटाना शुरू कर दिया है। कमलना​थ अपने बेटे सांसद नकुलनाथ के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। किसी भी समय बड़ा अपडेट सामने आ सकता है।

इस हलचल के बीच कांग्रेस नेता सैयद जाफ़र का ट्वीट

इस हलचल के बीच कांग्रेस नेता सैयद जाफ़र का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने लिखा कि, कमलनाथ का आगामी निर्णय छिंदवाड़ा के विकास और राष्ट्र के निर्माण के साथ राष्ट्र हित में होगा। कमलनाथ जी ने कांग्रेस के संरक्षक के रूप में हमेशा काम किया। इंदिरा गांधी, संजय गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी सभी के खराब वक्त के दौर में महत्वपूर्ण साथी रहे हैं कमलनाथ जी।

 

आपातकाल के पूर्व और आपातकाल के बाद श्रीमती इंदिरा गांधी जी के साथ तीसरे बेटे और संजय गांधी के भाई के रूप में काम किया। राजीव गांधी जी को मां इंदिरा गांधी जी और भाई संजय गांधी की कमी नहीं आने दी। सोनिया गांधी जी के वक्त कांग्रेस और कांग्रेस के बाहर जब कोई साथ नहीं था तब कांग्रेस के अंदर और सहयोगी दलों में सोनिया गांधी जी के हाथों को मजबूत किया।

 

राहुल गांधी जी के खिलाफ जब जी-23 बना तब राहुल जी के संरक्षक बनकर कांग्रेस को कमजोर होने से बचाया। हनुमान भक्त श्री कमलनाथ जी 45 साल से अधिक कांग्रेस में सेवा देने के बावजूद भी कभी भी धार्मिक राष्ट्रवाद और विकास के मुद्दों पर समझौता नहीं किया।

उन्होंने हमेशा दलगत राजनीति से उठकर जिला प्रदेश और देश के विकास में सहयोग प्रदान किया। मैं कमलनाथ जी को पिछले 30 सालों से जानता हूं और लगातार 15 सालों से उनके लिए काम कर रहा हूं। देश और छिंदवाड़ा के विकास के लिए कमलनाथ जी का योगदान अविस्मरणीय है। कमलनाथ जी जैसे वरिष्ठ, अनुभवी और राष्ट्रसेवा को समर्पित नेता जो फैसला लेंगे, उचित होगा।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में

Shyam Bihari Dwivedi, Content Writter in IBC24 Bhopal, DOB- 12-04-2000 Collage- RDVV Jabalpur Degree- BA Mass Communication Exprince- 5 Years