MP News: इन दो और कफ सिरप में खतरनाक केमिकल, FDA की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, बैन लगाने की प्रक्रिया शुरू
इन दो और कफ सिरप में खतरनाक केमिकल, FDA की जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा, These two cough syrups contain dangerous chemicals, FDA investigation report reveals

भोपालः मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कोल्ड्रिफ सिरप के सेवन से बच्चों की मौत से पूरे देश में हड़कंप मचा हुआ है। इसी बीच अब मध्यप्रदेश में दो और कफ सिरप में खतरनाक केमिकल होने बात सामने आई है। री लाइफ और रेस्पिफ्रेस टीआर नाम से सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकॉल की अधिक मात्रा पाई गई है। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। दोनों सिरप पर तत्काल रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू दी गई है।
कोल्ड्रिफ कफ सिरप में खतरनाक केमिकल की पुष्टि होने के बाद छिंदवाड़ा में जांच के लिए 19 सिरप के नमूने लिए गए थे, जिनमें से 4 मानकों पर खरे नहीं उतरे। सबसे गंभीर मामला 'री लाइफ' और 'रेस्पिफ्रेस टीआर' कफ सिरप में सामने आया है, जिनमें डायएथिलीन ग्लाइकॉल की मात्रा 0.1% से अधिक पाई गई। यह वही खतरनाक केमिकल है जो पहले 'कोल्डरिफ' कफ सिरप में पाया गया था और जिससे कई बच्चों की जानें गई थीं। ये दोनों सिरप गुजरात की फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित हैं। इन खतरनाक कफ सिरप पर तत्काल रोक लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ड्रग कंट्रोल विभाग ने संबंधित कंपनियों को नोटिस भेजने के साथ-साथ सभी मेडिकल स्टोर्स और अस्पतालों से इन सिरप को हटाने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि डायएथिलीन ग्लाइकॉल एक औद्योगिक सॉल्वेंट है जिसका उपयोग आमतौर पर ब्रेक फ्लुइड, पेंट और प्लास्टिक उत्पादों में होता है। यह शरीर में जाने पर किडनी फेल, लिवर डैमेज और ब्रेन डैमेज जैसे घातक परिणाम दे सकता है।
Brief on Chhindwara Case by Deepak Sahu
इन्हें भी पढ़ेंः-
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: These two cough syrups contain dangerous chemicals, FDA investigation report reveals
मध्यप्रदेश
और भी पढ़ें ›
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm
Uttar Pradesh News: अब लखपति दीदियों को ‘करोड़पति दीदी’ बनाने की तैयारी, गांधी जयंती पर पूरे प्रदेश में मनाया जाएगा ‘सुधार उत्सव’, ग्राम सभाओं में इन एजेड़ों पर होगी चर्चा
01 Oct 2026 | 7:26 pm
Chaudhary Bhupendra Singh on Akhilesh: ‘अखिलेश ने तिजोरी भरने के लिए बनाया था एक्सप्रेसवे’, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर भड़के मंत्री भूपेंद्र सिंह, गिनाए पुराने कारनामे
01 Oct 2026 | 7:14 pm
Uttar Pradesh News: सात समंदर पार पहुंची यूपी के आम की मिठास, पांच साल में 90 हजार क्विंटल निर्यात, योगी सरकार की नीतियों के चलते बढ़ी डिमांड
01 Oct 2026 | 7:06 pm
Rahul Gandhi Balaghat visit: आदिवासी परिवारों से मिले राहुल गांधी, बच्चों की मौत पर सरकार को घेरा, उठाए स्वास्थ्य और मुआवजे के मुद्दे
01 Oct 2026 | 7:00 pm
Pitru Paksh 2026: क्या आप भी सिर्फ पितृ पक्ष में ही करते हैं तर्पण? जानिए ‘श्राद्ध पक्ष’ के अलावा साल भर पितरों को तृप्त करने के गुप्त अवसर!
01 Oct 2026 | 6:57 pm
Danish Azad Ansari on Akhilesh Yadav: ‘लोकतंत्र की बात पर जनता हंसेगी’, मंत्री दानिश आजाद का अखिलेश यादव पर जोरदार पलटवार, कहा- ऐसी बातों पर हंसी आती है
01 Oct 2026 | 6:34 pm
UP News: वन्य जीव संरक्षण के लिए वन विभाग की बड़ी पहल, इस दिन से स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं, इन जू लॉजिकल पार्कों में छात्रों को फ्री एंट्री
01 Oct 2026 | 6:32 pm