सवाल आपका है

Woman Molested in Tikamgarh: छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को जिंदा जलाने की कोशिश, खिड़की में डाला पेट्रोल, 3 लोग बुरी तरह झुलसे

Woman Molested in Tikamgarh | Image source | IBC24

Woman Molested in Tikamgarh | Image source | IBC24

टीकमगढ़: Woman Molested in Tikamgarh: मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक महिला को जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। यह वारदात बल्देवगढ़ थाना क्षेत्र की है जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।

Read More : Morena Firing Update: मुरैना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! व्यापारी को गोली मारने वाला आरोपी और हथियार सप्लायर गिरफ्तार

Woman Molested in Tikamgarh: प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी युवक ने महिला के घर में घुसकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस भयावह हादसे में महिला के साथ उसका बेटा और जीजा भी आग की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। तीनों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

Read More : Bird Flu in Shahdol: हो जाइए अलर्ट! एक बार फिर बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, कौओं की रहस्यमयी मौत से मचा हड़कंप

Woman Molested in Tikamgarh: बताया जा रहा है कि पीड़िता ने 8 दिन पहले ही आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। इस शिकायत से बौखलाए आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे गांव में भय का माहौल है। मामले की गंभीरता को देखते हुए टीकमगढ़ एसपी ने तत्काल जांच के निर्देश दिए हैं और पुलिस मामले की हर पहलु से जांच कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और जल्द ही उसे पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

Exit mobile version