मप्र के दमोह में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो की मौत, चार घायल

मप्र के दमोह में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो की मौत, चार घायल

मप्र के दमोह में अनियंत्रित होकर पलटी कार, दो की मौत, चार घायल
Modified Date: April 27, 2026 / 01:22 pm IST
Published Date: April 27, 2026 1:22 pm IST

दमोह (मध्यप्रदेश), 27 अप्रैल (भाषा) मध्यप्रदेश के दमोह जिले में एक कार के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घटना दमोह-कटनी मार्ग पर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम बमनी के समीप रविवार की रात हुई।

कुम्हारी थाना प्रभारी बृजेश पांडे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के जौनपुर का एक परिवार गुजरात के बड़ोदरा से अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

उन्होंने कहा कि कार में सवार छह लोगों में से संतोष विश्वकर्मा (24) वर्ष और शिवानी विश्वकर्मा (14) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पांडे ने बताया कि इस दुर्घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए दमोह के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में