Raksha Bandhan 2026: लाली बहनों ने CM मोहन यादव को बांधी राखियां, मुख्यमंत्री ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प, CM बोले- बहनों से जीवनभर का है रिश्ता
Raksha Bandhan 2026: लाली बहनों ने CM मोहन यादव को बांधी राखियां, मुख्यमंत्री ने बहनों के सम्मान और सुरक्षा का लिया संकल्प, CM बोले- बहनों से जीवनभर का है रिश्ता
Raksha Bandhan 2026 | Photo Credit: MPDPR
- लाड़ली बहनों ने राखी बांधी
- महिला सुरक्षा कर्मियों ने भी बांधी राखी
- मुख्यमंत्री ने दोहराया प्रदेश की हर बहन की खुशहाली का संकल्प
ग्वालियर: Raksha Bandhan 2026 रक्षाबंधन के पावन पर्व पर ग्वालियर की लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्नेह और विश्वास से भरी राखियाँ बांधी। इन राखियों के पवित्र धागों ने जहां भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते को भावुक बनाया, वहीं प्रदेश की हर बहन के सम्मान, सुरक्षा, स्वावलंबन और खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव के संकल्प को और मजबूत किया। रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप लाडली बहना योजना के तहत अतिरिक्त धनराशि देने के लिए ग्वालियर की लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद पत्र भी भेंट किया। ग्वालियर विमानतल पर तैनात सीआईएसएफ की दो महिला सुरक्षा कर्मियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को राखियां बांधीं तो अत्यंत भावनात्मक दृश्य सामने आया।
Raksha Bandhan 2026 मुख्यमंत्री डॉ. यादव के माथे पर लाड़ली बहनों ने रोली का तिलक लगाकर राखी बांधी मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया। इस आत्मीय क्षण में उन्होंने कहा कि बहन और भाई का रिश्ता केवल एक पर्व तक सीमित नहीं है, यह जीवनभर के स्नेह, विश्वास और जिम्मेदारी का रिश्ता है। राखी का यह पवित्र धागा हमें निरंतर याद दिलाता रहेगा कि मध्यप्रदेश की प्रत्येक बहन उनके परिवार का हिस्सा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की हर बहन के चेहरे पर मुस्कान हो, बेटियां सुरक्षित रहें, आत्मनिर्भर बनें और अपने सपनों को पूरा करते हुए आगे बढ़ें, इसके लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रही है।
लाड़ली बहनों के विश्वास और मुख्यमंत्री की आत्मीयता से रक्षाबंधन का यह अवसर स्नेहिल भावनाओं से भर उठा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को भिंड जिले के मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में गोदरेज की चौथी यूनिट का शुभारंभ करने आए थे। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ट्रांजिट विजिट पर विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल के साथ ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पहुंचे थे।
इस अवसर पर कुक्कुट विकास निगम के अध्यक्ष केशव सिंह बघेल, जीडीए के अध्यक्ष मधुसूदन सिंह भदौरिया, महर्षि पतंजलि बोर्ड के अध्यक्ष कौशल शर्मा, नगर निगम सभापति मनोज तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
एयर टर्मिनल पर तैनात महाराष्ट्र निवासी रासकर अश्विनी और राजस्थान निवासी पूनम यादव इस बार रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं जा पा रही हैं। अपनों से दूर होने की कसक उनके मन में थी, लेकिन मुख्यमंत्री की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधते ही उनकी आंखें नम हो गईं। दोनों ने भावुक होकर कहा मुख्यमंत्री ने रक्षाबंधन पर्व पर हमें भाई की कमी महसूस नहीं होने दी।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Gold Rate Today 26 August 2026: दिल्ली से चेन्नई तक सस्ता हुआ सोना, 1.22 लाख रुपये तोला के करीब पहुंचा भाव, जानें आज क्या है आपके शहर का ताजा रेट?
- Chhattisgarh Assistant Grade 3 Vacancy 2026: छत्तीसगढ़ के जिला कार्यालयों में सहायक ग्रेड-3 के बंपर पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें जिलेवार वैकेंसी और पूरी डिटेल
- Stock Market Today: तेल की कीमतें गिरी और बदल गया बाजार का मूड! अचानक इन शेयरों में आ सकती है तूफानी एक्शन

Facebook


