मध्य प्रदेश में कोयला निकालने खदान में गए दो युवकों की जहरीली गैस से मौत

मध्य प्रदेश में कोयला निकालने खदान में गए दो युवकों की जहरीली गैस से मौत

मध्य प्रदेश में कोयला निकालने खदान में गए दो युवकों की जहरीली गैस से मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: July 19, 2022 7:29 pm IST

छिंदवाड़ा, 19 जुलाई (भाषा) मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर शिवपुरी थाना क्षेत्र के हर्रई की बंद खदानों में कोयला निकालने गए दो युवकों की सोमवार को जहरीली गैस से मौत हो गई।

शिवपुरी थाना प्रभारी संजीव त्रिपाठी ने बताया कि हर्रई में 14 एवं 15 नंबर की बंद खराद में कोयला निकालने गए दो युवकों की जहरीली गैस से घुटन होने के कारण मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि दोनों युवकों की पहचान विक्रम धुर्वे (32) और राजेश (35) के तौर पर हुई है।

अधिकारी ने बताया कि इन दोनों युवकों के शव निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में