‘बिना रिश्वत काम नहीं हो सकता..इसे बंद नहीं करा सकते, किसानों को रिश्वत का पाठ पढ़ाते तहसीलदार का वीडियो वायरल

देश को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की प्रमाणिकता कोई आम आदमी ने नहीं की यह प्रमाणिकता तहसीलदार ने खुद किसानों के सामने की ..रायसेन जिले के उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Modified Date: March 2, 2023 / 10:02 pm IST
Published Date: March 2, 2023 10:02 pm IST

video of Tehsildar teaching bribe to farmers

रायसेन। रायसेन जिले के उदयपुरा तहसीलदार शत्रुध्न सिंह चौहान का वीडियो वायरल होने के मामले में IBC 24 की पहल पर कलेक्टर अरविंद दुबे ने कार्यवाही की है। तहसीलदार शत्रुध्न सिंह को हटाकर मोतीलाल अहिरवार को पदस्थ किया गया है। हमेशा विवादों में रहने बाले शत्रुध्न सिंह पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के रिश्तेदार हैं । सिलवानी से भी विवाद के चलते इनको हटाया था और अब जिला निर्वाचन कार्यालय रायसेन में पदस्थ किया गया है।

ये भी पढ़ें:  ‘सर्किट’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, मराठी सिनेमा की ये फिल्म रचेगी इतिहास…

देश को भ्रष्टाचार में लिप्त होने की प्रमाणिकता कोई आम आदमी ने नहीं की यह प्रमाणिकता तहसीलदार ने खुद किसानों के सामने की ..रायसेन जिले के उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें राष्ट्रीय किसान संगठन के किसानों से बात हो रही है। वैसे तो मध्यप्रदेश में जो हो वह कम ही हैं इसलिए इसे अजब गजब कहते हैं.. और इसे अजब गजब बनाने में प्रदेश के इस जिले का नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज होना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सीएसके आईपीएल के लिये शुक्रवार से शहर में लगायेगा तैयारी शिविर

उदयपुरा में पदस्थ तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह से जब किसानों ने शिकायत की कि सर आपके तहसील कार्यालय में बगैर लेनदेन किये कोई काम नहीं होता, आपके बाबू खुलेआम पैसे ले रहे हैं, तब तहसीलदार महोदय का जवाब सुनिये उन्होंने यह तक बता दिया की सारे देश में हो रहा है लेनदेन, इसलिये हमारे कार्यालय में भी होगा हम इसे बंद नहीं करा सकते यानि तहसीलदार साहब ने प्रमाणित कर दिया कि भ्रष्टाचार सारे देश में है ।

नोट— IBC 24 इस वायरल वीडिया की पुष्टि नहीं करता।


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com