Sagar Crime News: भंडारे में हुआ कुछ ऐसा की मच गई अफरा तफरी, एक युवक कीहुई मौत, तीन हुआ गंभीर रूप से घायल

Ads

  • Reported By: Nafees Khan

    ,
  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 04:35 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 04:38 PM IST

Sagar Crime News / Image Source : IBC24 / FILE

HIGHLIGHTS
  • समनापुर शाहजू गांव में भंडारे के दौरान हुआ विवाद।
  • विवाद में एक युवक की हुई हत्या।
  • वारदात में तीन लोग गंभीर रूप से हुए घायल।

Sagar Crime News: सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत समनापुर शाहजू गांव में देर रात हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस वारदात तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर (Sagar Crime News) जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना मंगलवार देर रात की है। जहां मृतक की पहचान ग्राम डेंचुआ निवासी अभिषेक उर्फ अभी यादव उम्र 33 साल के रूप में हुई है। बताया गया कि अभिषेक उर्फ अभी यादव अपने तीन साथियों के साथ समनापुर शाहजू में प्रहलाद यादव के यहां आयोजित भंडारे में शामिल होने पहुंचा था। इसी दौरान पहले से चल रहे विवाद को लेकर रिश्ते के मौसिया टनटू यादव के पक्ष से कहासुनी हो गई,जो कुछ ही देर में हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार चले,जिसमें अभी यादव के सिर और पैरों में गंभीर (Sagar Crime News) चोटें आईं।

इलाज एक दौरान हुई थी युवक की मौत

Sagar Crime News: घायल अवस्था में उसे और अन्य घायलों को तुरंत देवरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया,जहां से हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही अभी यादव ने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता लखन यादव की शिकायत पर महाराजपुर पुलिस ने सात आरोपितों के खिलाफ बीएनएस (Sagar Crime News) की विभिन्न धाराओ के तहत अपराध दर्ज किया है।

3 आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि करीब 15 दिन पहले मृतक और टनटू यादव के बीच (Sagar Crime News) विवाद हुआ था, जिसकी रंजिश में यह हमला किया गया। फिलहाल पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है साथ ही अन्य आरोपियो की तलाश में जुटी है।

इन्हे भी पढ़ें:-