आंध्र प्रदेश में कोविड के 286 नए मामले, तीन की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड के 286 नए मामले, तीन की मौत

आंध्र प्रदेश में कोविड के 286 नए मामले, तीन की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:41 pm IST
Published Date: November 11, 2021 6:45 pm IST

अमरावती, 11 नवंबर (भाषा) आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 286 नए मामले सामने आए हैं और तीन संक्रमितों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, बृहस्पतिवार सुबह खत्म हुए 24 घंटों के दौरान 307 मरीज संक्रमण से उबरे भी हैं। उसमें बताया गया है कि कुल मामले बढ़कर 20,69,352 हो गए हैं तथा 20,51,747 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। वहीं संक्रमण के कारण 14,409 लोगों की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3,196 है।

पिछले 24 घंटे में चित्तूर जिले में 53, पूर्व गोदावरी में 37 व विशाखापत्तनम में 36 नए मामले मिले हैं।

चित्तूर,कृष्णा और श्रीकाकुलम जिलों में एक-एक व्यक्ति की महामारी से मौत की भी खबर है।

भाषा

नोमान प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में