पुणे के दगडूशेठ गणपति पंडाल में 35,000 महिलाओं ने किया ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप

पुणे के दगडूशेठ गणपति पंडाल में 35,000 महिलाओं ने किया 'अथर्वशीर्ष' का जाप

पुणे के दगडूशेठ गणपति पंडाल में 35,000 महिलाओं ने किया ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप
Modified Date: September 8, 2024 / 02:28 pm IST
Published Date: September 8, 2024 2:28 pm IST

पुणे, आठ सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पुणे शहर में 10 दिवसीय गणेश उत्सव के दौरान रविवार सुबह प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ गणपति पंडाल में करीब 35,000 महिलाओं ने भगवान गणेश को समर्पित संस्कृत पाठ ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप किया।

कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि पारंपरिक परिधान पहने महिलाएं सुबह-सुबह पंडाल में एकत्र हुईं और ‘अथर्वशीर्ष’ का पाठ किया।

हर साल गणेश उत्सव के दूसरे दिन हजारों महिलाएं संस्कृत पाठ ‘अथर्वशीर्ष’ का जाप करती हैं।

पुणे के धर्मार्थ संगठन श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट ने कहा कि यह उनके गणेश उत्सव समारोह में ‘अथर्वशीर्ष’ के वार्षिक पाठ का 39वां वर्ष है।

पुणे में लोगों ने शनिवार को घरों और मंडलों में ‘प्रतिष्ठापना पूजा’ के साथ गणपति बप्पा का स्वागत किया।

भाषा योगेश नरेश

नरेश


लेखक के बारे में