महाराष्ट्र में ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर 68 लाख ‘लाडकी बहिन’ खाते बंद किए गए
महाराष्ट्र में ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं करने पर 68 लाख ‘लाडकी बहिन’ खाते बंद किए गए
मुंबई, एक अप्रैल (भाषा) महाराष्ट्र सरकार की ‘लाडकी बहिन योजना’ के तहत लगभग 68 लाख खाते लाभार्थियों द्वारा निर्धारित समय सीमा से पहले अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाने के कारण बंद कर दिए गए। इससे सक्रिय खातों की संख्या घटकर लगभग 1.75 करोड़ रह गई है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
ई-केवाईसी (ऑनलाइन ग्राहक सत्यापन) पूरा करने की अंतिम तिथि अब बढ़ाकर 30 अप्रैल कर दी गई है। पहले इसके लिए 31 मार्च की समय सीमा तय की गई थी। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि इस विस्तार के बाद बंद किए गए खातों की संख्या में बदलाव हो सकता है।
अधिकारियों ने बताया, ‘कुल 2.43 करोड़ खातों में से लगभग 68 लाख खाते निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी न करने के कारण बंद कर दिए गए हैं।’
भाषा अमित आशीष
आशीष

Facebook


