मुंबई के एक होटल में आग लगी; कोई हताहत नहीं

मुंबई के एक होटल में आग लगी; कोई हताहत नहीं

मुंबई के एक होटल में आग लगी; कोई हताहत नहीं
Modified Date: March 1, 2026 / 09:51 am IST
Published Date: March 1, 2026 9:51 am IST

मुंबई, एक मार्च (भाषा) दक्षिण मुंबई के एक होटल में शनिवार देर रात भीषण आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

दमकल अधिकारियों ने बताया कि शहर के फोर्ट इलाके में वालचंद हीराचंद मार्ग पर स्थित होटल बाबेल में रात 12 बजकर 57 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली।

उन्होंने बताया कि ‘स्तर 1’ की आग दो मंजिला होटल भवन में लगी और करीब 2,000 वर्ग फुट के इलाके में फैल गई। आग से बिजली के तार, उपकरण, फर्नीचर, गद्दे और कबाड़ सामग्री समेत इमारत की छत के कुछ हिस्से प्रभावित हुए।

घटनास्थल पर दमकल की कई गाड़ियां भेजी गईं। एम्बुलेंस, बिजली विभाग के कर्मचारी और अन्य आपातकालीन कर्मी भी बचाव कार्य में सहायता के लिए तुरंत पहुंचे।

यहां एक अधिकारी ने बताया कि रात करीब दो बजकर 25 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया।

आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल सका है।

भाषा यासिर संतोष

संतोष


लेखक के बारे में