आंध्र प्रदेश के मंत्रिमंडल ने पश्चिम एशिया के हालात का आकलन करने के लिए मंत्रिसमूह बनाया
आंध्र प्रदेश के मंत्रिमंडल ने पश्चिम एशिया के हालात का आकलन करने के लिए मंत्रिसमूह बनाया
अमरावती, 13 मार्च (भाषा) आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल ने शुक्रवार को एक मंत्रिसमूह को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के हालात का क्षेत्र पर पड़ने वाले प्रभाव का विश्लेषण करने को कहा।
राज्य सचिवालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री के. पार्थसारथी ने कहा कि मंत्रियों का समूह (जीओएम) आवश्यक कदम उठाने के लिए अमेरिका और ईरान के बीच तनाव पर करीब से नजर रखेगा।
उन्होंने कहा कि मंत्रिसमूह से दक्षिणी राज्य पर पड़ने वाले वित्तीय प्रभाव का आकलन करने और गैस तथा डीजल आपूर्ति में संभावित अवरोधों पर नजर रखने को कहा गया है।
भाषा
वैभव प्रशांत
प्रशांत

Facebook


