जिन्ना के नाम वाले टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश, तीन युवक हिरासत में लिए गये

गणतंत्र दिवस पर निषेधाज्ञा का उल्लंधन करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना के नाम वाले एक टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने को लेकर आंध्र प्रदेश में गुंटुर शहर के कोठापेट इलाके में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिन्ना के नाम वाले टावर पर तिरंगा फहराने की कोशिश, तीन युवक हिरासत में लिए गये

jinna tower

Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: January 26, 2022 8:03 pm IST

अमरावती, 26 जनवरी (भाषा) गणतंत्र दिवस पर निषेधाज्ञा का उल्लंधन करते हुए मोहम्मद अली जिन्ना के नाम वाले एक टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की कोशिश करने को लेकर आंध्र प्रदेश में गुंटुर शहर के कोठापेट इलाके में तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बुधवार को इलाके में तनाव व्याप्त हो गया क्योंकि हिंदू वाहिनी संगठन का सदस्य होने का दावा करते हुए कुछ लोगों ने शहर में जिन्ना टावर सेंटर की ओर मार्च करने और उस पर तिरंगा फहराने की कोशिश की। हालांकि, इस तरह की गतिविधि को रेाकने के लिए वहां भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किये गये थे।

read more: नेपाल की जनसंख्या में 80 साल में सबसे कम वृद्धि: मीडिया रिपोर्ट

उल्लेखनीय है कि कुछ समय से, भारतीय जनता पार्टी और अन्य हिंदू संगठन गुंटुर में देश की आजादी के पूर्व के स्मारक, जिन्ना टावर का नाम बदलने की मांग करते आ रहे हैं। उन्होंने धमकी दी थी कि यदि राज्य की जगन मोहन रेड्डी सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देगी तो वे इस ढांचे को ध्वस्त कर देंगे।

इस पर, गुंटुर नगर निकाय अधिकारियों ने जिन्ना टावर की घेराबंदी कर दी और साम्प्रदायिक तनाव पैदा करने वाले किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए वहां पुलिस तैनात कर दिया गया।

हिंदू वाहिनी ने गणतंत्र दिवस पर जिन्ना टावर पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया था और इस स्मारक का नाम बदलने की मांग की।

read more: भाजपा ने मुंबई में बाग का नाम टीपू सुल्तान रखने पर आपत्ति की, मंत्री ने बचाव किया

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘संगठन से जुड़े कुछ युवकों ने अपने इरादों को अंजाम देने के लिए टावर की ओर बढ़ने की कोशिश की लेकिन हमने इसे नाकाम कर दिया। हमने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। ’’

उन्होंने कहा कि शांति में बाधा डालने की कोशिश करने को लेकर इन युवकों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया जाएगा।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com