पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपए के बैन तंबाकू प्रोडक्ट हुए जब्त…

Banned tobacco products worth Rs 50 lakh seized: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपए के बैन तंबाकू प्रोडक्ट हुए जब्त...

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख रुपए के बैन तंबाकू प्रोडक्ट हुए जब्त…

Banned tobacco products worth Rs 50 lakh seized

Modified Date: April 5, 2024 / 06:17 pm IST
Published Date: April 5, 2024 2:51 pm IST

Banned tobacco products : ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पुलिस ने एक ट्रक से करीब 50 लाख रुपये का गुटखा जब्त कर उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सरकार ने स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को लेकर राज्य में गुटखा के निर्माण, बिक्री और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

Read more: Notice Issued: कलेक्टर ने चुनाव ड्यूटी में तैनात 4 लोगों को थमाया नोटिस, 3 दिन के अंदर मांगा जवाब… 

Banned tobacco products : अधिकारी ने बताया कि नारपोली पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोपहर में भिवंडी इलाके में दापोडा रोड पर एक ट्रक को रोका और पाया कि उसमें विभिन्न ‘ब्रांड’ का गुटखा रखा था। तंबाकू उत्पाद की कुल कीमत लगभग 50 लाख रुपये थी। उन्होंने कहा कि गुटखे की खेप और ट्रक को जब्त कर लिया गया और चालक अजय कुमार श्यामपाल सिंह (28) को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने कहा कि वे गुटखे के स्रोत और गंतव्य का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

IBC24 का लोकसभा चुनाव सर्वे: देश में किसकी बनेगी सरकार ? प्रधानमंत्री के तौर पर कौन है आपकी पहली पसंद ? क्लिक करके जवाब दें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp


लेखक के बारे में