Dhirendra Shastri’s statement : 4 बच्चे पैदा करो… धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों की ये अपील? सुन चौक जाएंगे आप
Dhirendra Shastri's statement : 4 बच्चे पैदा करो... धीरेंद्र शास्त्री ने क्यों की ये अपील? सुन चौक जाएंगे आप
Dhirendra Shastri's statemen
- पं. धीरेंद्र शास्त्री ने चार बच्चे पैदा करने वाला बयान देकर बटोरी सुर्खियां
- RSS कार्यकर्ताओं की आपदा में भूमिका को बताया विशेष
- अखंड भारत और नारी शक्ति पर भी दिया जोर
महाराष्ट्र। Dhirendra Shastri’s statement : हमेशा अपने बयानों से सुर्ख़ियों में रहने वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री एक बार फिर चर्चा में है, उन्होंने नागपुर में आयोजित RSS के कार्यक्रम में बच्चे पैदा करने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
पं. धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shastri’s statement) ने कहा कि भारत में कही आपदा आती है तो लोग प्राण बचाकर भागते है, लेकिन हमारे राष्ट्रीय स्वयं संघ का एक-एक कार्यकर्ता प्राण बचाकर नहीं भागता, वहां जाकर प्राण बचाता है, यही राष्ट्रीय स्वयं संघ है। उन्होंने आगे कहा कि बच्चे तो चार पैदा करो एक राष्ट्रीय स्वयं संघ के लिए, ताकि वो दूसरों को बचाने में काम आए।
Dhirendra Shastri’s statement उन्होंने भरोसा जताया है कि भारत जल्द अखंड भारत हो जाएगा। भारत का गौरव जागेगा, भारत महान होगा, भारत क्योंकि मातृप्रधान है। भारत में दुर्गा माता मंदिर विराजमान होंगी, जब वो स्थापित होंगी तो शक्ति जागेगी, दुर्गा काली के रूप में जागेगी और हर नारी के अंदर रणचंडी की तरह तलवार उठाकर शस्त्र-शास्त्र की स्थापना होगी, वेद परंपरा की स्थापना होगी।
नागपुर में आयोजित RSS के इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद रहें। साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित कई साधु संत भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Congres News: शहर जिला की कार्यकारिणी घोषित, छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने जारी की 61 सदस्यों वाली सूची, जानें किन नेताओं को मिला मौका
- मऊ में स्कॉर्पियो-ट्रक की आपस में टक्कर, पांच लोगों की मौत
- ठाणे में विवाद के बाद पत्नी की गला घोंटकर हत्या, पति गिरफ्तार
- CG Board 10th 12th Result 2026: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

Facebook


