CG Board 10th 12th Result 2026: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

CG Board 10th 12th Result 2026: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

CG Board 10th 12th Result 2026: 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट, इस दिन जारी हो सकता है 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम

CG Board 10th 12th Result 2026 | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 25, 2026 / 07:45 am IST
Published Date: April 25, 2026 7:45 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम अप्रैल अंत या 1 मई को आ सकता है
  • इस बार जल्दी परिणाम जारी करने की कोशिश, क्योंकि जून में दूसरी परीक्षा प्रस्तावित है
  • देरी होने पर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी प्रभावित हो सकती है

रायपुर: CG Board 10th 12th Result 2026 छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं के (10th 12th Result 2026) छात्रों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। (CG Board Exam Result) शिक्षा मंडल जल्द ही 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम (10th 12th Result 2026) जारी कर सकता है। बताया जा रहा है कि उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। जिसक बाद अब रिजल्ट बनाने का काम तेज से हो रहा है। जिसके बाद इसके नतीजे अब इसी महीने के आ​खिरी तारीख को परिणाम जारी हो सकता है फिर एक मई को परिणाम आ सकता है।

CG Board 10th 12th Result 2026 हालांकि अभी तक एक तारीख ​तय नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि इसी महीने के अंतिम दिन या फिर एक मई को परिणाम आ सकता है। आपको बता दें कि 10वीं और 12वीं की जो परिक्षाएं हैं वो 20 फरवरी को शुरू हुई थी। लेकिन 12वीं के हिंदी का पेपर था वो लिक हो गया था, जिसके चलते दूसरी बार हिंदी की परीक्षा करानी पड़ी। लेकिन अब बताया जा रहा है कि सभी उत्तर पुस्तकिताओं के मूल्यांकन की जांच कर ली गई है, अब जल्द ही परीक्षा परिणाम जारी किए जा सकते हैं।

दरअसल, प्रदेश में पिछले शैक्षणिक सत्र से बोर्ड परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित किए जाने के निर्णय के बाद इस बार शिक्षा मंडल पर परिणाम जल्द जारी करने का दबाव साफ दिखाई दे रहा है। दूसरी बोर्ड परीक्षा जून में प्रस्तावित है, ऐसे में पहले चरण के नतीजे समय पर घोषित करना बेहद जरूरी हो गया है, ताकि विद्यार्थियों को अगली परीक्षा और आगे की पढ़ाई की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

शिक्षा मंडल ने कहा कि 30 अप्रैल तक परिणाम जारी करने का प्रयास जारी है। हालांकि, यदि परिणाम में देरी होती है तो इसका सीधा असर प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET और JEE की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों पर पड़ सकता है। समय पर रिजल्ट न आने से छात्र अपने करियर से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भी असमंजस की स्थिति में आ सकते हैं।

इन्हें भी पढ़े:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।