बस से जोरदार टकराई पूर्व विधायक की कार, आठ लोगों के साथ हुए घायल

former MLA were injured : एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे कुरनखेड़ गांव के निकट राजमार्ग पर हुई।

बस से जोरदार टकराई पूर्व विधायक की कार, आठ लोगों के साथ हुए घायल

CM reshuffled his cabinet

Modified Date: October 7, 2023 / 04:00 pm IST
Published Date: October 7, 2023 3:24 pm IST

former MLA were injured : अकोला, 7 अक्टूबर।  महाराष्ट्र के अकोला जिले में शनिवार को कार और बस के बीच हुई टक्कर में एक पूर्व विधायक समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना दोपहर करीब 12 बजे कुरनखेड़ गांव के निकट राजमार्ग पर हुई।

उन्होंने कहा कि बुलढाणा से पूर्व विधायक विजयराज शिंदे (58) अपने चार समर्थकों के साथ अमरावती की ओर जा रहे थे, तभी उनकी कार अकोला की ओर जा रही एक बस से टकरा गई।

read more:  Indore News: कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें! NSUI जिला अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल, कर रहे थे ऐसा काम, पद पर लटकी तलवार

अधिकारी ने कहा कि दुर्घटना में पूर्व विधायक, उनके तीन समर्थक और बस में सवार चार यात्री घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि घायलों को अकोला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

read more: Rocket Attack On Israel : इजरायल की सड़कों पर मंडरा रहा खौफ, हमास के बंधूकधारी लगातार कर रहे फायरिंग, सामने आया वीडियो

अधिकारी ने कहा कि पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com