फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया

फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया

फडणवीस ने नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शिवाजी की प्रतिमा का अनावरण किया
Modified Date: June 6, 2026 / 02:27 pm IST
Published Date: June 6, 2026 2:27 pm IST

मुंबई, छह जून (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण किया।

मराठा शासक के शिवराज्याभिषेक दिवस के मौके पर प्रतिमा अनावरण के बाद फडणवीस ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि इस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने या यहां से जाने वाला हर यात्री महाराज की तस्वीर, प्रतिमा और स्मारक से प्रेरणा एवं ऊर्जा प्राप्त करेगा।’’

हवाई अड्डे पर छत्रपति शिवाजी महाराज की 20 फुट की कांस्य प्रतिमा लगाई गई है जिसमें वह घोड़े पर सवार हैं।

शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस को एक पवित्र अवसर बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हिंदवी स्वराज्य की दुनिया भर में स्वीकार्यता का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने इस हवाई अड्डे पर प्रतिमा लगाने का सुझाव दिया था क्योंकि यह रायगड जिले में है, जहां स्वराज्य की राजधानी रायगढ़ किला है।

उन्होंने इस बात पर खुशी जताई कि स्मारक आठ महीने के अंदर बनकर तैयार हो गया। मुख्यमंत्री ने इस परियोजना को पूरा करने के लिए अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड और सिडको को बधाई दी।

नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम दिवंगत किसान नेता डी.बी. पाटिल के नाम पर रखने की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं और केंद्र के साथ इस मामले को आगे बढ़ा रही है।

भाषा वैभव नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में