Raipur Central Bank of India Fire: रायपुर के सेंट्रल बैंक में मची अफरातफरी, जान बचाकर भागने लगे लोग, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल
Raipur Central Bank of India Fire: रायपुर के सेंट्रल बैंक में मची अफरातफरी, जान बचाकर भागने लगे लोग, घटना का वीडियो देख दहल उठेगा दिल
Raipur Central Bank of India Fire | Photo Credit: AI
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में धमाके के बाद आग
- दमकल की टीम मौके पर
- पुलिस ने जांच शुरू की, कारण अभी अज्ञात
रायपुर: Raipur Central Bank of India Fire गर्मियों के मौसम में आग लगने की घटनाओं में अक्सर बढ़ोतरी देखने को मिलती है। देश के अलग-अलग हिस्सों से आए दिन आगजनी की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई बार जान-माल का भारी नुकसान भी होता है। इसी बीच राजधानी रायपुर में भी एक बड़ा हादसा गया है, यहां बॉम्बे मार्केट में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में भीषण आग लग गई। (Bombay Market Fire Incident) जिसके पूरे बैंक परिसर में अफरातफरी मच गई।
Raipur Central Bank of India Fire मिली जानकारी के अनुसार, घटना मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। जहां बॉम्बे मार्केट में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया से आगजनी की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां ब्लास्ट हुआ, जिसके बाद भीषण आग लग गई। बैंक सफाईकर्मी ने बताया कि उनको धमाके की आवाज सुनाई दी है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल और पुलिस की टीम ने आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गई। घटना की जांच के बाद ACP कोतवाली ने भी धमाके की पुष्टि की है। आपको बता दें कि बॉम्बे मार्केट के पहले और दूसरे फ्लोर पर बैंक है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस लगातार कारणों का पता लगा रही है।
आग से हाहाकार.. सेंट्रल बैंक में धमाके के बाद लगी भीषण आग, आग लगने से मची अफरा तफरी#Chhattisgarh #Raipur #Bank #FireAccident https://t.co/PB0H1WodUj
— IBC24 News (@IBC24News) June 6, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 6 June 2026 : भाग्य बदलने वाला शनिवार! आज के पंचांग में जानें अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल का सटीक समय, इस दिशा में जाने से बचें
- Gautam Gambhir Statement: साई सुदर्शन या पडिक्कल? अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? मैच से पहले कोच ने खोले राज
- Dhar Couple Found Dead in Car: सड़क पर इस हाल में मिला प्रेमी जोड़ा, कार के अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Facebook


