Bilaspur Fire News Today: सब्जी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, देखते ही देखते इधर-उधर भागे लोग, मचा हड़कंप
Bilaspur Fire News Today: सब्जी बाजार में मची अफरातफरी, एक झटके में तबाह हो गया सबकुछ, देखते ही देखते इधर-उधर भागे लोग, मचा हड़कंप
Bilaspur Fire News Today | Photo Credit: AI
बिलासपुर: Bilaspur Fire News Today जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां शनिचरी सब्जी मंडी (Shanichari Sabji Bajar Fire) में भीषण आग लग गई है। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते कई दुकानों को अपनी चपेट में ले ली है। जिससे करीब 15 दुकानें जलकर खाक हो गई। घटना के बाद अफरातफरी मच गई है।
Bilaspur Fire News Today मिली जानकारी के अनुसार, घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जहां शनिचरी सब्जी बाजार है। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। जिससे लाखों रुपए के सामान का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने की कोशिश में जुट गई। बताया जा रहा है कि भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
कल ही बुधवारी बाजार में लगी थी आग
आपको बता दें कि इससे पहले बुधवारी बाजार में आग का तांडव देखने को मिला। जहां देर रात सायकल की दुकान के गोदाम में आग लगी। जिसके बाद आग विकराल रूप लेता गया। देखते ही देखते आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरा बुधवारी मार्केट घिर गया। बगल के दुकानों तक तेजी से आग फैल गई।
सायकल दुकान, गोदाम, कपड़ा और इलेक्ट्रोनिक की चार दुकानें आग के जद में आ गई। आग ने चारों दुकानों को तबाह कर दिया। हालांकि दमकल की टीमें रातभर आग बुझाने की मशक्कत करती रहीं। सुबह नगर निगम के साथ SECL और NTPC से दमकल की टीमों को बुलाया गया। जिसके बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। घटना से एकबार फिर रेलवे क्षेत्र के फायर सेफ्टी सिस्टम पर सवाल खड़े हो गए है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Aaj Ka Panchang 6 June 2026 : भाग्य बदलने वाला शनिवार! आज के पंचांग में जानें अभिजीत मुहूर्त और अमृत काल का सटीक समय, इस दिशा में जाने से बचें
- Gautam Gambhir Statement: साई सुदर्शन या पडिक्कल? अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में किसे मिलेगा मौका? मैच से पहले कोच ने खोले राज
- Dhar Couple Found Dead in Car: सड़क पर इस हाल में मिला प्रेमी जोड़ा, कार के अंदर का नजारा देख पुलिस भी रह गई हैरान

Facebook


