मुंबई के जुहू इलाके में रिहायशी इमारत में आग लगी, आठ लोग झुलसे

मुंबई के जुहू इलाके में रिहायशी इमारत में आग लगी, आठ लोग झुलसे

मुंबई के जुहू इलाके में रिहायशी इमारत में आग लगी, आठ लोग झुलसे
Modified Date: June 11, 2026 / 07:10 pm IST
Published Date: June 11, 2026 7:10 pm IST

मुंबई, 11 जून (भाषा) मुंबई के पॉश जुहू इलाके में बृहस्पतिवार सुबह 11 मंजिला रिहायशी इमारत में एक एयर-कंडीशनिंग इकाई में आग लगने से चार वरिष्ठ नागरिकों समेत आठ लोग झुलस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि छह लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों के मुताबिक, आग आरोग्य निधि अस्पताल के पास स्थित ‘मनीषा बिल्डिंग’ में लगी और इसकी सूचना सुबह 7:43 बजे मिली।

एक अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की छठी मंजिल पर लगे एक एसी तक ही सीमित थी।

उन्होंने बताया कि दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं और सुबह साढ़े 11 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि सभी आठ लोगों को पास के आरोग्य निधि अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से दो लोगों – गौतम जवेरी (86) और ऋचा गुप्ता (44) – को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

उन्होंने बताया कि बाकी लोगों – अल्पा (63), अनुषा (35), निपुल (52), सरला धारू (80), राहिल (36) और कोकिला जवेरी (91) – को अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर है।

भाषा शफीक नरेश

नरेश


लेखक के बारे में