महाराष्ट्र के लातूर जिले में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

महाराष्ट्र के लातूर जिले में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: October 4, 2022 1:03 pm IST

मुंबई, चार अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के लातूर जिले में एक कार के राज्य परिवहन की बस से टकराने के बाद दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा सुबह करीब साढ़े आठ बजे हैबतपुर गांव में उदगीर-नालेगांव मार्ग पर हुआ। कार में दो महिलाओं समेत छह लोग सवार थे। वे तुलजापुर में एक मंदिर में दर्शन करके नांदेड़ लौट रहे थे, जब रास्ते में उनकी कार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक बस से टकरा गई।

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भयंकर थी कि उनकी कार पलट गई। घायलों को लातूर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच में ऐसा प्रतीत होता है कि चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम जांच कर रहे हैं और मामला दर्ज किया गया है।’’

भाषा निहारिका मोना

मोना


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।