महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड विधानसभा सीट से चुनाव हारे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड विधानसभा सीट से चुनाव हारे

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण कराड विधानसभा सीट से चुनाव हारे
Modified Date: November 23, 2024 / 05:51 pm IST
Published Date: November 23, 2024 5:51 pm IST

पुणे, 23 नवंबर (भाषा) महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पृथ्वीराज चव्हाण पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा जिले में कराड (दक्षिण) विधानसभा सीट पर 39,355 मतों के अंतर से हार गए।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले इस निर्वाचन क्षेत्र में चव्हाण को 1,00,150 वोट मिले, जबकि भाजपा उम्मीदवार डॉ. अतुलबाबा भोसले को 1,39,505 हासिल हुए।

चव्हाण की हार को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि वह 2014 से कराड (दक्षिण) सीट से विधायक थे।

अठहत्तर वर्षीय चव्हाण 2010 से 2014 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे थे।

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में