पीटीआई के पूर्व पत्रकार बी. सोमेश्वर राव का निधन
पीटीआई के पूर्व पत्रकार बी. सोमेश्वर राव का निधन
नागपुर (महाराष्ट्र), आठ सितंबर (भाषा) समाचार एजेंसी ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ (पीटीआई) के पूर्व पत्रकार बी. सोमेश्वर राव का उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण नागपुर में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
वह 86 वर्ष के थे।
सूत्रों ने बताया कि राव ने सोमवार शाम अंतिम सांस ली।
राव के भाई रामू भागवत ने बताया कि राव ने ‘पीटीआई’ के नागपुर ब्यूरो के अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु और इंदौर में विभिन्न मीडिया संगठनों में काम किया था।
राव ने पत्रकारिता की नैतिकता पर एक पुस्तक भी लिखी थी।
पत्रकार जगत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया।
भाषा सिम्मी गोला
गोला

Facebook


