मुंबई में मकान ढहने से चार लोग घायल

मुंबई में मकान ढहने से चार लोग घायल

मुंबई में मकान ढहने से चार लोग घायल
Modified Date: June 26, 2023 / 12:53 pm IST
Published Date: June 26, 2023 12:53 pm IST

मुंबई, 26 जून (भाषा) मुंबई के घाटकोपर इलाके में सोमवार को दो मंजिला मकान के गिर जाने से चार लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना उपनगर घाटकोपर की रमाबाई आंबेडकर कॉलोनी स्थित एक चॉल में सुबह आठ बजकर करीब 30 मिनट पर हुई।

अधिकारियों ने बताया कि मकान साथ बने एक कमरे पर गिर गया जिससे चार लोग घायल हो गए। घायलों को तुरंत नजदीकी राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।

डॉक्टरों ने बताया कि घायलों की हालत स्थिर है।

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, बीते 24 घंटे में शहर और उसके उपनगरों में मध्यम से भारी बारिश हुई है।

भाषा अभिषेक

मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में