बालिका बलात्कार-हत्याकांड: पुणे की अदालत 25 जून को सुनाएगी अपना फैसला
बालिका बलात्कार-हत्याकांड: पुणे की अदालत 25 जून को सुनाएगी अपना फैसला
पुणे, 20 जून (भाषा) पुणे की एक विशेष अदालत एक गांव में चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में 25 जून को अपना फैसला सुनाएगी। सरकारी वकील ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विशेष लोक अभियोजक अजय मिसर ने पत्रकारों को बताया कि इस मामले में आखिरी बहस सुबह 11 बजे शुरू हुई और शाम चार बजे खत्म हुई।
उन्होंने कहा कि सभी जरूरी सबूत और जानकारी, जैसे घटनाक्रम का चार्ट, चिकित्सकीय सबूतों का विश्लेषण, फॉरेंसिक डेटा चार्ट, डीएनए प्रोफाइल आदि अदालत में पेश किए गए।
उन्होंने बताया कि बहस के बारे में विस्तार से लिखित दलीलें विशेष न्यायालय एस आर सलुंखे की अदालत में जमा कर दी गई हैं, जिसमें अहम और बड़े फ़ैसलों का भी जिक्र है।
मिसर ने कहा, ‘‘बचाव पक्ष ने भी आज अपनी दलीलें पूरी कर लीं। माननीय अदालत ने अब इस मामले में 25 जून को अंतिम फैसले के लिए आदेश सुरक्षित रख लिया है।’’
अभियोजन पक्ष के अनुसार, पुणे जिले के भोर तालुका के राजगढ़ पुलिस स्टेशन में आरोपी भीमराव कांबले के खिलाफ दर्ज मामले के संबंध में अदालत में 1,100 पन्नों का आरोप-पत्र दाखिल किया गया है।
यह अपराध एक मई को उस वक्त सामने आया, जब चार साल की बच्ची के साथ बलात्कार किये जाने के बाद उसकी हत्या कर दी गई, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया।
भाषा सुरेश अविनाश
अविनाश

Facebook


