भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पोत ‘आईएनएस निपुण’
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ पोत ‘आईएनएस निपुण’
मुंबई, 31 अगस्त (भाषा) गहरे समुद्र में जाने और पनडुब्बियों को त्वरित सहायता प्रदान करने में सक्षम पोत ‘आईएनएस निपुण’ को सोमवार को मुंबई में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
भारतीय नौसेना में शामिल किया गया यह इस तरह का दूसरा पोत है जो गहरे समुद्र में जाने में सक्षम है।
आईएनएस निपुण को नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन की उपस्थिति में नौसेना में शामिल किया गया।
‘हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड’ द्वारा निर्मित यह पोत 119.4 मीटर लंबा है और इसकी क्षमता 10,500 टन है।
यह जहाज समुद्र में 300 मीटर की गहराई तक जाने की क्षमता रखता है। इसमें पनडुब्बियों को तुरंत राहत प्रदान करने की भी क्षमता है। इसके अलावा इसे आपदा राहत और मानवीय सहायता अभियानों के लिए भी तैनात किया जा सकता है।
भाषा खारी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


